Crime: धोखे पर मिली मौत की सजा, किसी और के साथ शादी करने जा रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने उतारा मौते के घाट
धोखे पर मिली मौत की सजा, किसी और के साथ शादी करने जा रही थी प्रेमिका, Death sentence for cheating, girlfriend was going to marry someone else

Shivpuri Road Accident News/Image Credit: IBC24 File Photo
उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि लड़की की सगाई किसी और के साथ हो गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना हिरणमगरी थाना क्षेत्र के परशुराम इलाके के एक होटल में हुई। पुलिस ने बताया कि उदयपुर के सेक्टर-3 का रहने वाले आरोपी विजय भोई के कथित तौर पर निकिता के साथ संबंध थे।
थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि दोनों की 'इंस्टाग्राम' के जरिए दोस्ती हुई थी और बाद में दोनों में प्यार हो गया। उन्होंने बताया कि हालांकि, जब निकिता के परिजनों को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और दूसरे व्यक्ति से उसकी सगाई तय कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद लड़की ने भोई से बातचीत करना बंद कर दिया। योगी ने बताया कि हाल ही में निकिता अपनी पढ़ाई के लिए उदयपुर लौटी। उन्होंने बताया कि भोई ने उससे फिर संपर्क किया और आखिरी बार मिलने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोनों एक होटल में मिले, जहां उसकी सगाई को लेकर बहस हुई। उन्होंने बताया कि कहासुनी के दौरान भोई ने उसके सिर को कथित तौर पर दीवार पर दे मारा, जिससे लड़की के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद भोई ने कथित तौर पर अपनी कलाई ब्लेड से काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि वह तुरंत होटल से निकल गया और अस्पताल में भर्ती हो गया। उन्होंने बताया कि यह मामला मंगलवार सुबह तब प्रकाश में आया जब होटल के कर्मचारी सफाई के लिए कमरे में दाखिल हुए और लड़की को मृत पाया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और होटल में ‘चेक-इन’ के समय दिये गए 'पहचानपत्र' के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे पकड़ लिया।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Death sentence for cheating, girlfriend was going to marry someone else
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm