Delhi Budget 2025 Live: दिल्ली की रेखा सरकार आज पेश करेगी पहला बजट, जानें क्या कुछ हो सकता है खास?
दिल्ली की रेखा सरकार आज पेश करेगी पहला बजट..Delhi Budget 2025 Live: Rekha Sarkar of Delhi will present the first budget today

Delhi Budget 2025 Live | Image source | sadprayas X Handle
- दिल्ली की रेखा सरकार आज पेश करेगी पहला बजट,
- 27 वर्षों के बाद बीजेपी अपना बजट विधानसभा में करेगी पेश,
- मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा,
दिल्ली: Delhi Budget 2025 Live: बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार आज 27 वर्षों के बाद अपना पहला बजट विधानसभा में पेश करने जा रही है। इस बजट में यमुना नदी की सफाई, बुनियादी ढांचे के विकास और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने जैसे अहम विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Delhi Budget 2025 Live: बजट को लेकर अनुमान है की 2025-26 के लिए पेश किया जाने वाला बजट ₹80,000 करोड़ से अधिक होने की संभावना है। इस बजट में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, बुनियादी ढांचे, प्रदूषण नियंत्रण और जलभराव की समस्या के समाधान पर जोर।बजट तैयार करने के लिए दिल्ली सरकार को 10,000 से अधिक सुझाव मिले हैं, जिन्हें सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में संकलित किया गया। 27 मार्च को विधानसभा में बजट प्रस्तावों पर चर्चा होगी और उसके बाद मतदान किया जाएगा।
Delhi Budget 2025 Live: मुख्यमंत्री गुप्ता ने इस बजट को "विकसित दिल्ली का बजट" करार देते हुए कहा की जिस प्रकार भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, उसी प्रकार भाजपा 27 वर्षों के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटकर जनता के लिए विकास योजनाएं लेकर आई है। यह बजट लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इसमें रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दिल्ली सरकार का नया बजट ₹80,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Delhi Budget 2025 Live: Rekha Sarkar of Delhi will present the first budget today
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm