दिल्ली: Delhi Fire News: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 स्थित एक झुग्गी बस्ती में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों में झुग्गी बस्ती पूरी तरह से घिर गई जिससे आसपास के इलाके में धुंआ और भय का माहौल बन गया। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग ने तत्परता से घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
दिल्ली | घटनास्थल से 2 शव बरामद किए गए हैं। तलाशी और बचाव अभियान जारी है: दिल्ली पुलिस https://t.co/qU1iLmx0S0
Delhi Fire News: दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक आग में झुलसकर दो शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायर ब्रिगेड के 20 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
Delhi Fire News: फिलहाल बचाव अभियान के तहत इलाके में और तलाशी ली जा रही है ताकि किसी और को बचाया जा सके। आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है, और राहत कार्य जारी है।