DGMO Press Conference: ‘दीवार जैसा है भारत का एयर डिफेंस सिस्टम, इसे भेदना नामुमकिन..’ सेना ने सुनाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की इनसाइड स्टोरी
DGMO Press Conference: ‘दीवार जैसा है भारत का एयर डिफेंस सिस्टम, इसे भेदना नामुमकिन..’ सेना ने सुनाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की इनसाइड स्टोरी

DGMO Press Conference/ Image Credit: IBC24
- ऑपरेशन सिंदूर पर आज सेना की प्रेस ब्रीफिंग
- 7 मई को हमने सिर्फ आतंकवादियों को निशाना बनाया
- हमारा एयर डिफेंस सिस्टम को भेदना नामुमकिन
DGMO Press Conference: नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर पर आज सेना की प्रेस ब्रीफिंग हुई। ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों सेनाओं के प्रमुख DG मिलिट्री ऑपरेशन्स राजीव घई, DG एयर ऑपरेशन्स एके भारती और DG नेवी ऑपरेशन्स ए एन प्रमोद मौजूद रहे। मेजर जनरल एस एस शारदा भी मौजूद थे। इस पीसी में सेना की सफलता की पूरी कहानी बताई गई।
Read More: Earthquake in Pakistan: भारत से तनाव के बीच भूकंप के जोरदार झटके से कांपी पाकिस्तान की धरती, दहशत में घर से बाहर भागने लगे लोग
DG एयर ऑपरेशन्स एके भारती ने कहा कि, हमें जवाब देने पर मजबूर किया गया। हमारी लड़ाई आतंकवादियों के खिलाफ है। पाक सेना ने आतंकवादियों का साथ दिया, लेकिन पाकिस्तानी सेना हमारा सिस्टम भेद नहीं पाई। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम दीवार जैसा है। भारत ने पाक के ड्रोन मार गिराए। 7 मई को हमने सिर्फ आतंकवादियों को निशाना बनाया था। सेना ने पीसी में कहा कि, अपने नुकसान के लिए पाक खुद जिम्मेदार है। पाक सेना आतंक के साथ है, इसलिए एक्शन लिया जा रहा है। "मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि हमारे सभी सैन्य अड्डे और सभी उपकरण और प्रणालियां चालू हैं और आवश्यकता पड़ने पर अपने अगले मिशन के लिए तैयार व तत्पर हैं।"
Read More: Electricity Bill Hike: महंगाई का एक और झटका, भीषण गर्मी में 7-10% तक महंगी होगी बिजली, उपभोक्ताओं की ढीली होगी जेब
सेना ने बताया कि, हमने मेड इन चाइना मिसाइलों को मार गिराया। हमने चीन की PL-15 मिसाइल को मार गिराया। चीनी मिसाइलों और ड्रोनों को भी हमने मार गिराया। पाक के लिए हमारे एयर डिफेंस सिस्टम को भेदना नामुमकिन था। हमने नूरखान एयरबेस को तबाह किया। भारतीय आर्मी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि, पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका है। हमें पाक के हमले का अंदाजा था। हमारा एयर डिफेंस पूरी तरह से तैयार था, इसलिए 9-10 मई को पाक का हमला विफल किया गया।
Read More: Biggest Porn Industry: ‘सबसे बड़ी पोर्न इंडस्ट्री तो तुम्हारे यहां चल रही है’ ओवैसी की पार्टी के नेता ने पाकिस्तान को कर दिया बेनकाब
J&K में आतंकी घटनाएं बढ़ रही थी पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका है। हमने पाक एयरफील्ड की दुर्दशा की है। हमने पाक के नापाक इरादों को नाकाम किया। पाक की शॉर्ट रेंज मिसाइल भी मार गिराई। सेना ने बताया कि, ऑपरेशन सिंदूर में BSF का भी योगदान रहा। पाक को सेना ने मैसेज देते हुए कहा कि, भय बिनु होई न प्रीति.. इसके आगे सेना ने कहा- इशारा ही काफी है।
https://youtu.be/vQd3t4aIRGY
Web Title: DGMO Press Conference
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm