Unnatural Sex With Boy : NSUI नेता की शर्मनाक करतूत! कॉलेज परिसर में नाबालिग लड़के को बनाया हवस का शिकार, अब पहुँचा सलाखों के पीछे

Unnatural Sex With Boy : NSUI नेता की शर्मनाक करतूत! कॉलेज परिसर में नाबालिग लड़के को बनाया हवस का शिकार, अब पहुँचा सलाखों के पीछे

Unnatural Sex With Boy/ Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: February 12, 2026 / 11:54 pm IST
Published Date: February 12, 2026 11:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धमतरी में नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास।
  • आरोपी युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज।
  • रुद्री थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर स्वयं को एनएसयूआई का पदाधिकारी बताने वाले एक युवक ने नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक संबंध (Unnatural Sex) की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला ?

जानकारी के अनुसार , पूरा मामला रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कन्या महाविद्यालय परिसर का है। आरोपी की पहचान पूरन सोनी के रूप में हुई है , जो सोशल मीडिया पर खुद को एनएसयूआई (NSUI) का पदाधिकारी बताता है। पूरन ने नाबालिग लड़के को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। युवक ने नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़ित नाबालिग दर्द से कराहता हुआ अपने घर पहुंचा और आपबीती परिजनों को सुनाई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

परिजनों की शिकायत मिलते ही रुद्री पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी पूरन सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.