Ben Stokes Injury : “आंख सूजी और नाक से निकला खून!” मैदान पर इस दिग्गज क्रिकेटर के साथ हुआ भयानक हादसा, तस्वीरें देख कांप उठेंगे आप

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज गेंद सीधे उनके चेहरे पर लगी, जिससे उनकी दाईं आंख बुरी तरह सूज गई और नाक पर भी गंभीर चोट आई है। स्टोक्स ने अपनी चोट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

Ben Stokes Injury : “आंख सूजी और नाक से निकला खून!” मैदान पर इस दिग्गज क्रिकेटर के साथ हुआ भयानक हादसा, तस्वीरें देख कांप उठेंगे आप

Ben Stokes Injury / Image Source : X

Modified Date: February 5, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: February 5, 2026 9:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेन स्टोक्स के चेहरे पर लगी तेज गेंद
  • दाईं आंख में भारी सूजन, नाक पर भी गंभीर चोट
  • स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं चोट की तस्वीरें

नई दिल्ली : Ben Stokes Injury  इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं। मैदान पर ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक तेज गेंद सीधे उनके चेहरे पर जा लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना के बाद स्टोक्स की दाईं आंख पूरी तरह सूज गई है और उनकी नाक पर भी गंभीर चोट आई है। स्टार ऑलराउंडर ने खुद अपनी चोट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस और क्रिकेट जगत के लोग हैरान हैं।

सीधे चेहरे पर जा लगी गेंद

मिली जानकारी के अनुसार, बेन स्टोक्स अपनी टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन व्यस्त थे। इसी दौरान एक गेंद उनके अनुमान से ज्यादा उछली और उनके हेलमेट को छकाते हुए सीधे चेहरे पर जा लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि स्टोक्स की दाईं आंख के नीचे का हिस्सा तुरंत काला पड़ गया और भारी सूजन आ गई। उनकी नाक पर भी चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। स्टोक्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं एक फोटो में वे मुस्कुराते हुए अपनी सूजी हुई आंख दिखा रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में चोट की गंभीरता को करीब से देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

हालांकि बेन स्टोक्स ने अपनी तस्वीरों के साथ मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया है, फिलहाल मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और यह देखना बाकी है कि इस चोट के कारण उन्हें मैदान से कितने दिनों तक दूर रहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.