BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

FIR against Hemant Katare: उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ FIR, ब्राहम्ण समाज के सैकड़ों नेता कमिश्नरी पहुंचे

FIR against Hemant Katare: ब्राहम्ण समाज के सैकड़ों नेता आज कमिश्नरी पहुंचे और संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर EOW की एफआईआर को झूठा बताया है। साथ ही मुकदमा वापस लेने …

Latest News Today and Live Updates 21 March 2025 | Source : IBC24

Latest News Today and Live Updates 21 March 2025 | Source : IBC24

Dr.Anil Shukla
Published: 18 Feb 2025 | 5:14 pmModified: 18 Feb 2025 | 5:16 pm
HIGHLIGHTS
  1. संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर EOW की एफआईआर को झूठा बताया
  2. मुकदमा वापस लेने की चेतावनी दी
  3. हेमंत कटारे के साथ ही उनके भाई योगेश कटारे भी इस केस में फंसे

ग्वालियर: FIR against Hemant Katare, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ FIR के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, ब्राहम्ण समाज के सैकड़ों नेता आज कमिश्नरी पहुंचे और संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर EOW की एफआईआर को झूठा बताया है। साथ ही मुकदमा वापस लेने की चेतावनी दी है।

बता दें कि उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पर ईओडब्ल्यू ने FIR दर्ज की है, उन पर अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल योजना में भूखंड के आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। वहीं हेमंत कटारे के साथ ही उनके भाई योगेश कटारे भी इस केस में फंसे हैं। ईओडब्ल्यू ने भोपाल विकास प्राधिकरण BDA के अधिकारियों पर भी मामला दर्ज किया है।

read more: UP Assembly Budget Session: ‘आमजनों के बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं ये लोग’, विधानसभा में अचानक नेता प्रतिपक्ष पर भड़के सीएम योगी, किया जमकर हमला

FIR against Deputy Leader of Opposition Hemant Katare, गौरतलब है कि सरकार पर लगातार निशाना साधने वाले विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे मुश्किलों में घिर गए हैं। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने हेमंत कटारे, पत्नी, भाई और बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि हेमंत कटारे और उनके पार्टनर ने बीडीए के अधिकारियों से मिलीभगत कर एक प्लॉट खरीद लिया। इसके बाद इस प्लॉट का लैंड यूज बदलकर इस पर व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू कर दी गईं।

नियम विरूद्ध तरीके से प्लॉट का आवंटन

ईओडल्ब्यू के अधिकारियों के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त हुई शिकायत की जांच में सामने आया है कि भोपाल विकास प्राधिकरण ने मेसर्स हाई स्पीड मोटर्स को नियम विरूद्ध तरीके से प्लॉट का आवंटन किया था। इस फर्म में हेमंत कटारे, योगेश कटारे, नीरा कटारे, रूचि कटारे पार्टनर हैं। इन सभी ने भोपाल विकास प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ केपी राही, ओएसडी मनोज वर्मा और अन्य के साथ आपराधिक षडयंत्र कर बिना टेंडर प्रक्रिया के ही प्लॉट आवंटित करा लिया।

read more: India’s Got Latent Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

इस प्लॉट का आवासीय उपयोग ही किया जा सकता था, लेकिन बिना दस्तावेजों में संशोधन कराए इस प्लॉट का लैंड यूज बदलकर कमर्शियल कर दिया गया। शिकायत की जांच के बाद हाई स्पीड मोटर्स के सभी पार्टनर के अलावा भोपाल विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

read more: Prisoners Took Kumbh Snan in Jail: बोलो हर-हर गंगे.. जेल में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा, कैदियों ने किया कुंभ स्नान, देखें वीडियो

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हेमंत कटारे पर भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर एक भूखंड (प्लॉट) के अवैध आवंटन और उसके लैंड यूज को नियम विरुद्ध तरीके से बदलकर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने का आरोप है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: FIR against Deputy Leader of Opposition Hemant Katare, hundreds of leaders of Brahmin community reached the commissionerate

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm