Gangster Salman Lala: सलमान लाला को हीरो बताने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 61 इंस्टाग्राम आईडी पर FIR, भड़काऊ पोस्ट लगाई रोक
Gangster Salman Lala: सलमान लाला को हीरो बताने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 61 इंस्टाग्राम आईडी पर FIR, भड़काऊ पोस्ट लगाई रोक
Gangster Salman Lala/Image Source: IBC24
- सलमान लाला के समर्थकों पर कार्रवाई,
- क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन,
- 61 इंस्टाग्राम आईडी पर FIR,
इंदौर: Indore News: सोशल मीडिया पर गुंडे सलमान लाला को हीरो बताने वालों पर अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने पहली बार एक साथ 61 इंस्टाग्राम आईडी पर FIR दर्ज की है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने पुलिस से भागने के दौरान तालाब में डूबकर मरे कुख्यात बदमाश सलमान लाला के समर्थन में भड़काऊ पोस्ट और टिप्पणियां वायरल की थीं। Gangster Salman Lala
Gangster Salman Lala: क्राइम ब्रांच ने ऐसे 61 सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिन्हित किया जिनसे लगातार विवादित पोस्ट डाली गईं और आरोपी को महिमामंडित करने की कोशिश की गई। पुलिस का कहना है कि यह कृत्य समाज में गलत संदेश फैलाने वाला है और अपराधियों को बढ़ावा देने जैसा है। गौरतलब है कि सलमान लाला शहर का कुख्यात गुंडा था जिस पर कई गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस से बचने के दौरान वह तालाब में डूब गया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उसे लेकर लगातार समर्थन वाले पोस्ट वायरल किए जा रहे थे।
Gangster Salman Lala: सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में फिल्म एक्टर एजाज खान भी शामिल था जिस पर पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि अपराधियों को महिमामंडित करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़े
- रिटायरमेंट की पाई-पाई लुटी! रायपुर में महिला से 42 लाख की ठगी, इस केस में फंसाने की धमकी देकर उड़ाए पैसे
- पत्नी बनी जल्लाद! पति को छत से फेंका, सास को भी जमकर पीटा, मामूली झगड़े ने लिया खतरनाक मोड़
- प्रेम विवाह के 18 महीने बाद दर्दनाक अंत, पत्नी की फांसी पर झूलती मिली लाश, मायके वालों ने कहा- मारकर लटकाया
- 33 दिन का आंदोलन, इतने NHM कर्मचारी बर्खास्त… अब ड्यूटी पर लौटे! हड़ताल खत्म कर सभी ने दी जॉइनिंग

Facebook


