Weather Update Today
नई दिल्ली : Weather Update Today : उत्तर भारत के 14 राज्यों में इस समय तेज बारिश का दौर लगातार जारी है। इस भारी मानसूनी सीजन के बीच उत्तराखंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के लिए मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है।Sikkim Rain पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं को एहतियात के तौर पर रोकना पड़ा है।
उत्तराखंड में भारी बारिश और लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा प्रभावित हुई है। इसके साथ ही अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा को भी फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। खराब मौसम का असर कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर भी पड़ा है, जिसके चलते श्रद्धालुओं के चौथे जत्थे को धारचूला बेस कैंप में ही रोक दिया गया है।
Amarnath Yatra Temporarily Suspended: दूसरी ओर, पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के कारण भारी तबाही हुई है, जहां अब तक 7 लोगों की मौत की दुखद खबर सामने आई है। इस भारी बारिश के विपरीत, राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में लोगों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है।