Amarnath Yatra Temporarily Suspended: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करना होगा इंतजार, अमरनाथ यात्रा को एक बार फिर किया गया स्थगित, जानें क्या है वजह

Amarnath Yatra Temporarily Suspended: अमरनाथ यात्रा को एक बार फिर से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

Amarnath Yatra Temporarily Suspended: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करना होगा इंतजार, अमरनाथ यात्रा को एक बार फिर किया गया स्थगित, जानें क्या है वजह

Amarnath Yatra Temporarily Suspended/Image Credit:AI

Modified Date: July 18, 2026 / 10:02 pm IST
Published Date: July 18, 2026 10:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अमरनाथ यात्रा को एक बार फिर से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।
  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी के बाद यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया गया है।
  • मरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।

Amarnath Yatra Temporarily Suspended: पहलगाम: अमरनाथ यात्रा को एक बार फिर से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहलगाम और बालटाल में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। IMD की तरफ से जारी की गई चेतावनी को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। प्रशासन ने एहतियातन 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इन बेस कैंपो से आगे नहीं जा पाएंगे श्रद्धालु

Amarnath Yatra Temporarily Suspended: मिली जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई से बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी बेस कैंपों से किसी भी श्रद्धालु को आगे यात्रा की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने कहा कि, मौसम में सुधार और यात्रा मार्गों की सुरक्षा का आकलन करने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.