Indian Navy Agniveer Apprentice 2026: इंडियन नेवी ने खोला भर्ती का पिटारा! अग्निवीर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू, कौन बन सकता है इस सुनहरे मौके का हिस्सा? जानिए पूरी डिटेल

Indian Navy Agniveer Apprentice 2026: इंडियन नेवी में अग्निवीर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में प्रशिक्षण और करियर की शुरुआत करने का सुनहरा मौका है।

Indian Navy Agniveer Apprentice 2026: इंडियन नेवी ने खोला भर्ती का पिटारा! अग्निवीर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू, कौन बन सकता है इस सुनहरे मौके का हिस्सा? जानिए पूरी डिटेल

(Indian Navy Agniveer Apprentice 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 8, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: June 8, 2026 12:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिसशिप भर्ती शुरू।
  • आवेदन की अंतिम तारीख 29 जून, 2026।
  • करेक्शन विंडो 6 जुलाई, 2026 तक खुली रहेगी।

नई दिल्ली: Indian Navy Agniveer Apprentice 2026: इंडियन नेवी में अग्निवीर अप्रेंटिसशिप पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो भारतीय नौसेना में करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म में सुधार करने का अवसर भी दिया जाएगा और 6 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। यह योग्यता सभी इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रखी गई है ताकि चयन प्रक्रिया में योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिल सके।

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

अग्निवीर अप्रेंटिसशिप के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और यह 100 अंकों की होगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे और समय सीमा 1 घंटे की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और संबंधित ट्रेड से सवाल पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क और जरूरी जानकारी

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 550 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी जानकारी ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है ताकि किसी प्रकार की गलती न हो।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर जाकर ‘Register’ विकल्प पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।