IPL 2026 Prize Money: क्या IPL 2026 में बदल गया प्राइज मनी का पूरा सिस्टम? RCB और GT के फाइनल से पहले सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए किसे कितना मिलेगा इनाम?
IPL 2026 Prize Money: IPL 2026 फाइनल की प्राइज मनी में बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. 2008 से अब तक IPL की इनामी राशि कई बार बढ़ाई गई है। RCB और GT फाइनल से पहले फैंस जानना चाहते हैं कि विजेता को कितना इनाम मिलेगा और समय के साथ प्राइज मनी कैसे बदलती है।
(IPL 2026 Prize Money/ Image Credit:Screengrab)
- IPL 2026 फाइनल RCB और GT के बीच 31 मई को खेला जाएगा।
- मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, टॉस 7:00 बजे होगा।
- BCCI ने 2026 प्राइज मनी में कोई बदलाव की घोषणा नहीं की है।
अहमदाबाद: IPL 2026 Prize Money: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आजर रविवार 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले टॉस होगा। जिसमें दोनों कप्तान रजत पाटीदार और शुभमन गिल मैदान पर उतरेंगे। फाइनल से पहले फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार प्राइज मनी में कोई बदलाव हुआ है या नहीं।
IPL 20266 की प्राइज मनी और BCCI का अपडेट (IPL 2026 Prize Money)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से आईपीएल 2026 की प्राइज मनी में किसी बदलाव की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। पिछले सीजन तक आईपीएल का कुल प्राइज पूल लगभग 46.5 करोड़ रुपये था। इसमें विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये और उपविजेता को लगभग 12.5 से 13 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ और चौथे स्थान वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाता है।
2008 से अब तक प्राइज मनी (Prize Money From 2008 Till Date)
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब विजेता टीम को केवल 4.8 करोड़ रुपये और रनरअप को 2.4 करोड़ रुपये मिलते थे। इसके बाद 2010 में पहली बार प्राइज मनी में बड़ा बदलाव हुआ और विजेता की राशि बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दी गई। 2014 में यह बढ़कर 15 करोड़ रुपये हो गई। जबकि उपविजेता को 10 करोड़ रुपये मिलने लगे। 2016 में एक बार फिर बदलाव हुआ और तब से अब तक विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये मिलते आ रहे हैं। पिछले लगभग 10 वर्षों से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
व्यक्तिगत अवॉर्ड्स और खिलाड़ियों के लिए इनाम (Rewards For Players)
टीम प्राइज मनी के अलावा आईपीएल में खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग अवॉर्ड्स भी दिए जाते हैं। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों क 10-10 लाख रूपये मिलते हैं। मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) को 15 लाख रुपये का इनाम दिया जाता है। इमर्जिंग प्लेयर को 20 लाख रुपये मिलते हैं जो सबसे बड़ा व्यक्तिगत पुरस्कार होता है। इसके अलावा सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और फेयरप्ले अवॉर्ड विजेताओं को भी 10-10 लाख रुपये दिए जाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Garena Free Fire Max Codes Today: आज के नए रिडीम कोड्स हुए जारी! चंद सेकंड में मिल सकते हैं फ्री डायमंड्स और दमदार हथियार, देर की तो हाथ मलते रह जाएंगे
- Petrol Diesel Price Today 31 May 2026: पेट्रोल 25 और डीजल की कीमत में 20 रुपए प्रति लीटर वृद्धि, नया महीना शुरू होने से पहले लगा जोर का झटका, नया रेट आज से लागू
- Himachal Pradesh Car Accident: खतरनाक रास्ते पर अचानक मची अफरातफरी, थम गई कई लोगों की सांसें, हालत देखकर कांप उठे लोग

Facebook


