Israel on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद इजरायल ने किया बड़ा ऐलान, “भारत को जो चाहिए देने के लिए तैयार, आतंक से निपटने को साथ खड़ा, याद आया 7 अक्टूबर”
पहलगाम हमले के बाद इजरायल ने किया बड़ा ऐलान…Israel on Pahalgam Attack: After Pahalgam attack, Israel made a big announcement, “Ready

Israel on Pahalgam Attack | Image Source | IBC24
- पहलगाम हमले पर इजरायल भारत के साथ,
- यह आतंक वैसा ही है जैसा हमने 7 अक्टूबर को झेला- राजदूत रूवेन अजार
- आतंक के खिलाफ हर संभव मदद को तैयार है इजरायल- राजदूत रूवेन अजार
नई दिल्ली: Israel on Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद इजरायल ने भारत को पूर्ण समर्थन देने की बात दोहराई है। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने इस हमले को इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए नरसंहार से तुलना करते हुए कहा कि भारत को आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है और इजरायल आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
“भारत जानता है कि उसे क्या करना है”
Israel on Pahalgam Attack: WION को दिए इंटरव्यू में राजदूत अजार ने कहा, “हम भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का पुरजोर समर्थन करते हैं। भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और उसे अपनी सुरक्षा के लिए जैसे उचित समझे, वैसे कदम उठाने का पूरा अधिकार है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पार से फैल रहे आतंकवाद से निपटने की पूरी जानकारी और अनुभव है।
पहलगाम हमले को बताया “घातक और अमानवीय”
Israel on Pahalgam Attack: राजदूत अजार ने पहलगाम हमले को “पिछले दो दशकों में नागरिकों पर सबसे घातक हमला” करार दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक पहचान के आधार पर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना, हनीमून पर आए पर्यटकों की हत्या करना, यह सब आतंक के उसी चेहरे को दिखाता है जिससे इजरायल भी गुजर चुका है।
“7 अक्टूबर की याद ताजा हो गई”
Israel on Pahalgam Attack: उन्होंने इस हमले की तुलना 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले से की। अजार ने कहा, “हमारे यहां भी म्यूजिक फेस्टिवल में जा रहे लोगों को, घरों में सोते मासूमों को मार डाला गया। बलात्कार और आगजनी जैसे जघन्य अपराध किए गए। पहलगाम में जो हुआ, वही आतंक है वही क्रूरता, वही मानसिकता।”
भारत को इजरायल की हरसंभव मदद का वादा
Israel on Pahalgam Attack: इजरायली राजदूत ने कहा कि उनका देश भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में खुफिया जानकारी, तकनीकी सहायता और सामरिक सहयोग बढ़ाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इजरायल भारत को यह नहीं बताएगा कि क्या करना है, लेकिन हर मंच पर उसकी मदद को तैयार रहेगा। अंत में अजार ने कहा कि आतंकवाद अब किसी एक देश की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह वैश्विक खतरा है और इसके खिलाफ दुनिया को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इजरायल ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसे "घातक और अमानवीय" बताया और भारत को आतंकवाद के खिलाफ पूर्ण समर्थन देने की बात कही।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Israel on Pahalgam Attack: After Pahalgam attack, Israel made a big announcement
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 amभारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर
02 Oct 2026 | 8:18 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am