Kondagaon Panchayat Election 2025 : छत्तीसगढ़ के इस IPS ने 1 घंटे कतार में लगकर किया मतदान, लोगों के लिए कह दी ये बड़ी बात
छत्तीसगढ़ के इस IPS ने 1 घंटे कतार में लगकर किया मतदान…Kondagaon Panchayat Election 2025: This IPS from Chhattisgarh stood

Kondagaon Panchayat Election 2025 | Image Source | IBC24
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी
- कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक ने 1 घंटे कतार में लगकर किया मतदान
- हमें अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए - अक्षय कुमार
कोण्डागांव : Kondagaon Panchayat Election 2025 : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 17 फरवरी को जनपद पंचायत कोण्डागांव में मतदान प्रक्रिया जारी है। जिलेभर में सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस चुनावी माहौल में पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने भी अपनी सक्रियता दिखाई।
Kondagaon Panchayat Election 2025 : एसपी अक्षय कुमार ने ग्राम पंचायत चिखलपुटी के मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने आम नागरिक की तरह अपनी बारी का इंतजार किया और करीब 1 घंटे तक लाइन में लगने के बाद अपना वोट डाला। एसपी ने मतदान केंद्र पर मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, "मताधिकार हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। हमें अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।"
Kondagaon Panchayat Election 2025 : पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने आम मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाने और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने यह भी कहा कि हर मतदाता को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि लोकतंत्र में उनकी भी भूमिका सुनिश्चित हो।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एसपी ने मतदान के महत्व को समझते हुए कहा कि मताधिकार का प्रयोग न केवल अधिकार, बल्कि कर्तव्य भी है, और सभी को लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kondagaon Panchayat Election 2025: This IPS from Chhattisgarh stood
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm