BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mahakumbh 2025 Amrit Snan Live: त्रिवेणी संगम पर उमड़ी विभिन्न अखाड़ों के साधुओं की भीड़, नागा साधु लगा रहे आस्था की पवित्र डुबकी

Mahakumbh 2025 Amrit Snan Live: त्रिवेणी संगम पर उमड़ी विभिन्न अखाड़ों के साधुओं की भीड़, नागा साधु लगा रहे पवित्र डुबकी

Mahakumbh 2025 Amrit Snan Live। Photo Credit: IBC24

Mahakumbh 2025 Amrit Snan Live। Photo Credit: IBC24

Bhavna Sahu
Published: 14 Jan 2025 | 7:38 amModified: 14 Jan 2025 | 7:38 am

Mahakumbh 2025 Amrit Snan Live: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान है, विभिन्न अखाड़ों के साधु डुबकी लगा रहे हैं। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ के पहले अमृत स्नान के साथ महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े के साधुओं ने पवित्र स्नान किया। सबसे पहले नागा साधु पवित्र त्रिवेणी घाट में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। इसके बाद अन्य भक्तों को संगम में डुबकी लगाने का मौका दिया जाएगा। 144 सालों के बाद लग रहे इस महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयाग राज पहुंचे हैं।

Read More: Makar Sankranti 2025 Shubh Muhurat: स्नान-दान का पर्व मकर संक्रांति आज, इस शुभ मुहूर्त में करें सूर्यदेव की आराधना, जानें पूजा विधि 

13 अखाड़े कर रहे स्नान

मकर संक्रांति के अवसर पर सभी 13 अखाड़े अपने नागा संन्यासियों के साथ संगम तट पर स्नान कर रहे हैं। जूना अखाड़े के लगभग 200 महामंडलेश्वर ट्रैक्टर पर सवार होकर संगम जाएंगे। वहीं, आवाहन और अग्नि अखाड़े के लगभग 100 महामंडलेश्वर स्नान करेंगे। महानिर्वाणी अखाड़े के 60, अटल अखाड़े के 30, निरंजनी अखाड़े के 60 और आनंद अखाड़े के 30 महामंडलेश्वर अमृत स्नान में शामिल होंगे। तीन दिगंबर अखाड़ों से 200 से अधिक महामंडलेश्वर और बड़ा उदासीन से भी लगभग 100 महामंडलेश्वर, नया उदासीन से 40 और निर्मल अखाड़े से 35 महामंडलेश्वर पहले स्नान में शामिल होंगे।

Read More: Tatapani Mahotsav 2025: तातापानी महोत्सव में कला का त्रिवेणी संगम.. छॉलीवुड-बॉलीवुड के साथ भोजपुरी कलाकार लगाएंगे तड़का, फैशन वॉक में ट्राइबल्स बिखेरेंगे जलवा 

स्नान करने से मिलती है पाप से मुक्ति

महाकुंभ में स्नान करने से पाप से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति भक्तों को होती है। बता दें कि महाकुंभ मेला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और पवित्र धार्मिक आयोजन है। यह हर 12 साल में होता है और इस बार 2025 में प्रयागराज में इसका आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। इस आयोजन में करीब 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: महाकुंभ 2025 का आयोजन जनवरी 2025 में प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में होगा। यह मकर संक्रांति से शुरुआत करेगा और विशेष स्नान पर्वों के साथ समापन होगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Mahakumbh 2025 Amrit Snan Live

शहर की खबरें
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

01 Oct 2026 | 4:38 pm
CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

01 Oct 2026 | 4:32 pm
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

01 Oct 2026 | 4:27 pm
Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

01 Oct 2026 | 4:20 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm