BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mahakumbh Official X Handle Suspended: मेले की शुरुआत से पहले ही सस्पेंड हुआ महाकुंभ का एक्स अकाउंट, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

Mahakumbh Official X Handle Suspended: मेले की शुरुआत से पहले ही सस्पेंड हुआ महाकुंभ का एक्स अकाउंट, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

Mahakumbh Official X Handle Suspended। Photo credit- @Mahakumbh25_

Mahakumbh Official X Handle Suspended। Photo credit- @Mahakumbh25_

Bhavna Sahu
Published: 04 Jan 2025 | 12:26 pmModified: 04 Jan 2025 | 12:33 pm

Mahakumbh Official X Handle Suspended: प्रयागराज। साल 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगने वाला है। इसे लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण पर है। बता दें कि, महाकुंभ मेला भारत का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है, जो हर 12 साल में एक बार प्रयागराज में आयोजित होता है। इसमें लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम स्थल पर आकर स्नान करते हैं। इस मेले के महत्व को देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी बीच सूचना मिली है कि, प्रयागराज महाकुंभ का आधिकारिक X हैंडल सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों और मेला प्रशासन से हुई बातचीत में इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Read more: Mahakumbh 2025: महाकुंभ में दिखेगी शास्त्री संगीत से लेकर लोक संगीत की झलक, इस दिन से जानी मानी हस्तियां देंगी खास प्रस्तुति 

क्यों सस्पेंड हुआ महाकुंभ का एक्स अकाउंट?

X हैंडल सस्पेंड होने के पीछे आशंका जताई जा रही है कि या तो इसे हैक करने की कोशिश की गई होगी या अकाउंट से X के नियमों का उल्लंघन किया होगा। महाकुम्भ 2025 का आधिकारिक एक्स एकाउंट शुक्रवार दोपहर से अब तक सस्पेंड बता रहा है। बता दें कि, महाकुंभ 2025 के X हैंडल को 77.5K लोग फॉलो करते हैं। इसे सर्च करने वालों की संख्या भी बहुत अधिक है। इस X हैंडल पर मेला से जुड़ी सभी जानकारियां शेयर की जा रही थी। वहीं, इन दिनों महाकुंभ-2025 के नाम से कई फेक अकाउंट भी एक्टिव हैं। महाकुंभ-2025 नाम से कई अकाउंट वेरिफाइड भी हैं।

Read more: Ghar Wapsi in Mahakumbh 2025: बेहद खास होगा महाकुंभ.. ईसाइयत और इस्लाम त्याग सैकड़ों लोग अपनाएंगे सनातन धर्म, की जा रही खास तैयारी 

हैकर्स ने बनाई 5 नई साइट्स

बता दें कि सरकार ने इस बार महाकुंभ के लिए 'दिव्य, भव्य और डिजिटल' का नारा दिया है। डिजिटल महाकुम्भ का जब नारा दिया गया और इसके बाद जब इसके माध्यम से टेंट इत्यादि की व्यवस्था और बुकिंग की बात की गई तो हैकर्स ने 5 नई साइट्स के माध्य से फेक आईडी बनाकर लाखों रुपये उड़ा दिए। दरअसल, मेला प्रशासन ने बिना प्रचार प्रसार के महाकुम्भ की बुकिंग id लांच की थी, जिसका फायदा हैकर्स को मिला और वो सरकार द्वारा जारी की गई आईडी से मिलती जुलती ID बनाकर श्रद्धालुओं के लाखों रुपये उड़ा ले जाने में सफल हो गए थे।

FAQ About Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का आधिकारिक X हैंडल क्यों सस्पेंड किया गया है?

सस्पेंशन की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका है कि या तो हैंडल को हैक करने की कोशिश की गई होगी या इससे X (पूर्व में ट्विटर) के नियमों का उल्लंघन हुआ होगा।

क्या सस्पेंडेड हैंडल को पुनः सक्रिय किया जा सकता है?

हां, अगर यह एक गलती है या नियम उल्लंघन मामूली है, तो संबंधित अधिकारी X प्लेटफॉर्म पर अपील कर सकते हैं और अकाउंट पुनः सक्रिय किया जा सकता है।

क्या महाकुंभ से जुड़ी जानकारी के लिए कोई अन्य प्लेटफॉर्म उपलब्ध है?

महाकुंभ से जुड़ी जानकारी प्रयागराज प्रशासन की वेबसाइट, अन्य आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स, और स्थानीय समाचार माध्यमों से प्राप्त की जा सकती है।

महाकुंभ मेला 2025 कब शुरू होगा?

महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होगा।

महाकुंभ मेले को लेकर क्या तैयारियां की जा रही?

महाकुंभ में संगम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भारत की परंपराओं के साथ यहां की कलाओं और उसके विविध विधाओं के भी दर्शन हो इसके लिए कुंभ क्षेत्र तीन बड़े सांस्कृतिक मंच बनाए जा रहे हैं।

महाकुंभ में कौन-कौन से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे?

महाकुंभ में शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, नृत्य, नाट्य प्रदर्शन, और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Mahakumbh Official X Handle Suspended

शहर की खबरें
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
मंदिर में दो साधुओं की हत्या

मंदिर में दो साधुओं की हत्या

01 Oct 2026 | 10:39 am