Marathi Mandatory In Maharashtra : प्रदेश में बदला कमर्शियल ड्राइवरों का नियम! आज से इस भाषा का ज्ञान अनिवार्य, नहीं आई तो हो सकती है ये कार्रवाई
महाराष्ट्र में कमर्शियल यात्री वाहन चालकों के लिए 16 अगस्त 2026 से मराठी भाषा का कामकाजी ज्ञान अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, बस और ऐप-बेस्ड कैब …

Marathi Mandatory In Maharashtra :
- 16 अगस्त 2026 से कमर्शियल यात्री वाहन चालकों के लिए व्यवहारिक मराठी का ज्ञान अनिवार्य होगा।
- नियम ऑटो, टैक्सी और ऐप-बेस्ड कैब सहित कमर्शियल यात्री वाहनों पर लागू है।
- महाराष्ट्र मोटर व्हीकल रूल्स, 1989 के नियम 4, 22, 78 और 85 में संशोधन किए गए हैं।
मुंबई : Marathi Mandatory In Maharashtra : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों जैसे कमर्शियल यात्री वाहन चालकों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब राज्य में सभी कमर्शियल यात्री वाहन चालकों के लिए मराठी भाषा का कामकाजी ज्ञान होना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया प्रावधान आज यानी 16 अगस्त 2026 से राज्यभर में लागू हो रहा है।
मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यात्रियों के साथ बेहतर और सहज संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य किया गया है। यह नियम ऑटो-रिक्शा, काली-पीली टैक्सी और ओला-उबर जैसे ऐप-बेस्ड कैब चालकों पर समान रूप से लागू होगा। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि जो चालक यात्रियों से मराठी में कामकाजी बातचीत करने में सक्षम नहीं होंगे, उनके ड्राइविंग लाइसेंस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने की भाषा की अनिवार्यता
राज्य सरकार के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय भाषा को बढ़ावा देना और यात्रियों के लिए सफर को अधिक सुविधाजनक व सुरक्षित बनाना है। Marathi Mandatory In Maharashtra : हालांकि, इस नए नियम से राज्य के गैर-मराठी भाषी कमर्शियल चालकों को अपना लाइसेंस बचाए रखने के लिए जल्द से जल्द मराठी का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Maharashtra Makes Practical Marathi Mandatory
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amअदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmफर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
30 Sept 2026 | 9:19 pmअदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
30 Sept 2026 | 8:56 pm