Maihar News: मां शारदा की नगरी मैहर में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्वों की करतूत का वीडियो भी आया सामने…
मध्यप्रदेश के मैहर जिले के धोबहट गांव में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहाँ असामाजिक तत्वों ने देवी मंदिर में स्थापित नंदी बाबा समेत कई देवी–देवताओं की मूर्तियों …

maihar news
- मैहर के धोबहट गांव के देवी मंदिर में मूर्तियाँ देर रात खंडित मिलीं।
- नंदी बाबा समेत कई देवी–देवताओं की प्रतिमाएँ तोड़ी गईं।
- सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने घटना देखकर किया विरोध शुरू।
Maihar News: मैहर: मध्यप्रदेश के मैहर जिले के धोबहट गांव में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहाँ असामाजिक तत्वों ने देवी मंदिर में स्थापित नंदी बाबा समेत कई देवी–देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया। सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने जब टूटी हुई मूर्तियों को देखा तो पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए और घटना को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मुकुंदपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची
Maihar News: घटना की जानकारी मिलते ही मैहर के मुकुंदपुर चौकी की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि देर रात किसी अज्ञात समूह ने मंदिर परिसर में घुसकर नंदी समेत कई मूर्तियों को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे
Maihar News: मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर वर्षों पुराने धार्मिक स्थल के रूप में पहचान रखता है, और इस तरह की घटना पूरे गांव के लिए गहरी चोट समान है।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
पुलिस ने स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्त में लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह संवेदनशील मामला है और जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना मैहर जिले के धोबहट गांव स्थित देवी मंदिर में हुई।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Maihar News: Temple vandalized in Maihar, the city of Maa Sharda, video of the act of anti-social elements also surfaced...
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am