Delhi IAS Transfer: देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 23 IAS अफसरों का तबादला, जानें किसे-कहां मिली पदस्थापना
देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 23 IAS अफसरों का तबादला, Major administrative reshuffle late night, 23 IAS officers transferred simultaneously

MP Transfer News | Source : File Photo
- दिलराज कौर बनीं प्रधान सचिव, समाज कल्याण और SC/ST/OBC विभाग का भी प्रभार।
- नंदिनी पालीवाल को व्यापार एवं कर विभाग की कमान मिली।
- निहारिका राय को DTC का अध्यक्ष और प्रिंस धवन को DTC के MD की जिम्मेदारी दी गई।
नई दिल्लीः Delhi IAS Transfer: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित या नया प्रभार सौंपा है। सरकार द्वारा 2000 बैच की अधिकारी दिलराज कौर को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है तथा उन्हें समाज कल्याण और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
Delhi IAS Transfer: वहीं वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग में सचिव 2003 बैच की अधिकारी नंदिनी पालीवाल अब आयुक्त (व्यापार एवं कर) होंगी। शिक्षा विभाग में पांडुरंग के. पोल उनकी जगह लेंगे। नीरज सेमवाल, जो वर्तमान में संभागीय आयुक्त हैं, भूमि एवं भवन के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। परिवहन आयुक्त निहारिका राय को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी तरह 2012 बैच के अधिकारी प्रिंस धवन डीटीसी के प्रबंध निदेशक के साथ-साथ परिवहन विभाग में विशेष आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। रश्मि सिंह को महिला एवं बाल विकास का सचिव बनाया गया है, जबकि विशेष सचिव, पीडब्ल्यूडी कृष्ण कुमार अब आपदा प्रबंधन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। विशेष सचिव (ऊर्जा) और दिल्ली जल बोर्ड में सदस्य प्रशासन का प्रभार संभाल रहे 2011 बैच के अधिकारी रवि धवन अब केवल दिल्ली जल बोर्ड का प्रभार संभालेंगे। विद्युत विभाग में धवन की जहग अब रवि दाधीच को तैनात किया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कुल 23 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण या उन्हें नया प्रभार सौंपा गया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Major administrative reshuffle late night, 23 IAS officers transferred simultaneously
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm