MLA Sanjay Gupta On Coaching Centre Firing: खान सर की कोचिंग के बाहर किसने चलाई गोली? विधायक संजय गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, जानें क्या कहा?

Ads

MLA Sanjay Gupta On Khan Sir Coaching Centre Firing: पटना में मंगलवार रात चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग में बाहर फायरिंग हुई है।

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 04:54 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 05:15 PM IST

MLA Sanjay Gupta On Coaching Centre Firing/Photo Credit: ANI

HIGHLIGHTS
  • पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान सर की कोचिंग के बाहर मंगलवार रात फायरिंग की घटना हुई
  • पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है
  • भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने दोषियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है

MLA Sanjay Gupta On Khan Sir Coaching Centre Firing: बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार रात चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग में बाहर फायरिंग हुई है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है। इसी बीच भाजपा विधायक संजय गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है।

 

दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा: MLA Sanjay Gupta

खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई घटना पर भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा, “मैं इस इलाके का जनप्रतिनिधि हूं। इस पूरे क्षेत्र में न केवल बिहार बल्कि देश के कई हिस्सों से छात्र अपनी तैयारी के लिए आते हैं… यहां पर कहीं से भी किसी तरह के तनाव की स्थिति ठीक नहीं है… आपस में यदि प्रतियोगिता है तो वो कहीं और दिखानी चाहिए… जो भी घटना (MLA Sanjay Gupta On Khan Sir Coaching Centre Firing) हुई है, उससे हम सभी दुखी हैं। खासकर छात्रों के बीच इस तरह की घटना का होना ठीक नहीं है। पुलिस इसमें पूरी कड़ाई से जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी… गिरफ्तारी के साथ-साथ ऐसी घटनाओं को आगामी समय में कैसे रोका जाए, उसे लेकर हमने बातचीत की है… जल्द से जल्द पुलिस दोषियों को सजा देगी ही लेकिन इसके जो षड्यंत्रकर्ता होंगे उन्हें भी सजा मिलेगी…”

खान सर ने क्या कहा?

खान सर (MLA Sanjay Gupta On Khan Sir Coaching Centre Firing) ने बताया कि क्लास खत्म हो चुकी थी और हाल ही में बिहार पुलिस का रिजल्ट आने के कारण बड़ी संख्या में छात्र सफल हुए थे। इसी वजह से संस्थान में हजारों छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे सभी लोग काफी थके हुए थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और कोचिंग को दो दिन के भीतर उड़ा देने की धमकी देने लगे। उन्होंने गार्ड पर भी हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

खान सर ने आगे कहा कि यह हमला करने वाले असामाजिक तत्व ही हैं, जिन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को भी धमकाया। उनका कहना है कि कुछ लोगों को यह आपत्ति है कि इतनी कम फीस में बड़ी संख्या में छात्रों को पढ़ाया जा रहा है और अच्छे रिजल्ट दिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कोचिंग संस्थान की सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि गरीब और साधारण परिवार के छात्रों को भी शिक्षा पाने का पूरा अधिकार है। खान सर का कहना है कि जब बड़ी संख्या में छात्र सफल होते हैं, तो ऐसे असामाजिक तत्व इस उपलब्धि को दबाने की कोशिश करते हैं।

 

ये भी पढ़ें

 

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग कब हुई?

यह घटना मंगलवार रात पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर की कोचिंग के बाहर हुई।

क्या फायरिंग में कोई घायल हुआ है?

फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है?

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं और दोषियों के साथ-साथ साजिशकर्ताओं को भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

खान सर की कोचिंग कहां स्थित है?

खान सर का कोचिंग संस्थान बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित है, जहां बड़ी संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं।