Jammu Kashmir Viral Flood Video: आधी रात आई बाढ़ ने मचाई तबाही, खिलौने की तरह बह गईं 200 से ज्यादा गाड़ियां, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक

Ads

Jammu Kashmir Viral Flood Video: आधी रात आई बाढ़ ने मचाई तबाही, खिलौने की तरह बह गईं 200 से ज्यादा गाड़ियां, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 10:11 AM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 10:13 AM IST

Jammu Kashmir Viral Flood Video: आधी रात आई बाढ़ ने मचाई तबाही, खिलौने की तरह बह गईं 200 से ज्यादा गाड़ियां, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • राजौरी में रात 3 बजे आई बाढ़ में 200 से ज्यादा गाड़ियां बह गईं
  • न्यू बस स्टैंड बेला का बड़ा हिस्सा पानी में डूबा, वायरल वीडियो ने चौंकाया
  • भारी बारिश के चलते अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

राजौरी। Jammu Kashmir Viral Flood Video: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचा दिया है, बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश की वजह से यहां बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। राजौरी, अनंतनाग, उधमपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

200 से ज्यादा गाड़ियां बह गई

जम्मू-कश्मीर में अति से भारी बारिश के बीच राजौरी से एक खौफनाक मंजर सामने आया है, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल है। यहां कल रात 3 बजे भारी बारिश के बाद बाढ़ आई। जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने से न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में पानी भरने से सैकड़ों गाड़ियां खिलौने की तरह बह गईं। एक शख्स ने बताया कि यहां 200 या 250 से ज्यादा गाड़ियां बाढ़ के पानी में बह गई हैं, सिर्फ 40-50 ही गाड़ियां बची है, जो ख़राब हो गई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बस स्टैंड में खड़ी गाड़ियां पलभर में ही जल में समां जाते है और बस स्टैंड का तो कोई नामो-निशान ही नहीं बचता है। राजौरी के कई निचले इलाकों में पानी भरने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

वायरल वीडियो देख दहल जाएंगे

Jammu Kashmir Viral Flood Video वहीं भारी बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। बताया जा रहा है कि बाढ़ और खराब मौसम की वजह से श्री अमरनाथ यात्रा और श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा तबाही कहां हुई है?

राजौरी जिले के न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में अचानक आई बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

बाढ़ में कितनी गाड़ियां बहने की बात कही जा रही है?

स्थानीय लोगों के अनुसार 200 से 250 से अधिक वाहन बाढ़ के पानी में बह गए।

क्या अमरनाथ यात्रा रोकी गई है?

खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया है।

क्या वैष्णो देवी यात्रा भी प्रभावित हुई है?

हां, खराब मौसम के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा भी अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

मौसम विभाग ने क्या चेतावनी जारी की है?

अगले 48 घंटे तक जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।