Gold Rate Today 19 July 2026: 1.08 लाख से नीचे आ गया सोना! 7 दिन में ऐसा क्या हुआ कि टूट गए दाम, क्या और आएगी गिरावट? जानें आपके शहर में आज का ताजा रेट

Ads

Gold Rate Today 19 July 2026: आज सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोना 1,040 रुपये सस्ता हो चुका है। जानिए गिरावट की वजह और देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव साथ ही चांदी की मौजूदा कीमतें क्या है?

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 09:09 AM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 09:11 AM IST

(Gold Rate Today 19 July 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, बाजार स्थिर रहा।
  • 7 दिनों में 24 कैरेट सोना ₹1,040 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।
  • 22 कैरेट सोने में ₹1,000 और 18 कैरेट में ₹780 की गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली: Gold Rate Today 19 July 2026 in India: करीब छह दिनों तक उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज सोने की कीमतों (Gold Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने के दाम (Gold Rate) में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम करीब 1,040 रुपये सस्ता हो चुका है। वहीं, 22 कैरेट सोने की की कीमत में 1,000 रुपये और 18 कैरेट सोने में 780 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। इससे उन लोगों को राहत मिली है जो सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं।

आज दिल्ली में सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन (ग्राम) 24K (₹) 22K (₹) 18K (₹)
1 ग्राम ₹ 14,344 ₹ 13,145 ₹ 10,762
8 ग्राम ₹ 1,14,752 ₹ 1,05,160 ₹ 86,096
10 ग्राम ₹ 1,43,440 ₹ 1,31,450 ₹ 1,07,620
100 ग्राम ₹ 14,34,400 ₹ 13,14,500 ₹ 10,76,200

अंतरराष्ट्रीय हालात से बढ़ा दबाव

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ ही महंगाई तेज रहने की आशंका से अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है। जब ब्याज दरें बढ़ने की संभावना रहती है तो निवेशक सोने जैसे ऐसे निवेश से दूरी बनाने लगते हैं, जिस पर ब्याज नहीं मिलता। इसी वजह से पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों (Gold Prices) पर दबाव देखने को मिला। हालांकि आज बाजार शांत रहा और सोने के भाव में किसी तरह का बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
19 जुलाई 2026 ₹ 14,344 0 ₹ 13,145 0
18 जुलाई 2026 ₹ 14,344 76 ₹ 13,145 65
17 जुलाई 2026 ₹ 14,268 -76 ₹ 13,080 -70
16 जुलाई 2026 ₹ 14,344 -28 ₹ 13,150 -25
15 जुलाई 2026 ₹ 14,372 77 ₹ 13,175 70
14 जुलाई 2026 ₹ 14,295 -11 ₹ 13,105 -10
13 जुलाई 2026 ₹ 14,306 -142 ₹ 13,115 -130
12 जुलाई 2026 ₹ 14,448 0 ₹ 13,245 0
11 जुलाई 2026 ₹ 14,448 -47 ₹ 13,245 -45
10 जुलाई 2026 ₹ 14,495 36 ₹ 13,290 35

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

आज दिल्ली और लखनऊ में 10 ग्राम 28 कैरेट सोना 1,07,620 रुपये और 22 कैरेट 1,31,450 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और रायपुर में 18 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) 1,07,470 रुपये तथा 22 कैरेट का भाव ,31,350 रुपये है। भोपाल और अहमदाबाद में 18 कैरेट सोना 1,07,520 रुपये और 22 कैरेट 1,31,400 रुपये में मिल रहा है। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट और 22 कैरेट के दाम अन्य कई शहरों के बराबर हैं, लेकिन 18 कैरेट सोना 1,09,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ सबसे महंगा बिक रहा है।

आज प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के दाम (रुपये में)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
Delhi Gold Price Today ₹ 1,43,440 ₹ 1,31,450 ₹ 1,07,620
Mumbai Gold Price Today ₹ 1,43,290 ₹ 1,31,350 ₹ 1,07,470
Kolkata Gold Price Today ₹ 1,43,290 ₹ 1,31,350 ₹ 1,07,470
Chennai Gold Price Today ₹ 1,43,290 ₹ 1,31,350 ₹ 1,09,500
Bengaluru Gold Price Today ₹ 1,43,290 ₹ 1,31,350 ₹ 1,07,470
Hyderabad Gold Price Today ₹ 1,43,290 ₹ 1,31,350 ₹ 1,07,470
Lucknow Gold Price Today ₹ 1,43,440 ₹ 1,31,450 ₹ 1,07,620
Bhopal Gold Price Today ₹ 1,43,340 ₹ 1,31,400 ₹ 1,07,520
Raipur Gold Price Today ₹ 1,43,290 ₹ 1,31,350 ₹ 1,07,470
Ahmedabad Gold Price Today ₹ 1,43,340 ₹ 1,31,400 ₹ 1,07,520

चांदी के दाम भी लगातार दूसरे दिन स्थिर

चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले 11 जुलाई को एक किलो चांदी 5,000 रुपये सस्ती हुई थी। उसके बाद कई दिनों तक भाव स्थिर रहे और 17 जुलाई को फिर 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। अब लगातार दूसरे दिन चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी 2,30,000 रुपये में बिक रही है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो है।

इन्हें भी पढ़ें:

आज सोने के भाव में क्या बदलाव हुआ है?

आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पिछले एक सप्ताह में सोना कितना सस्ता हुआ है?

पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोना ₹1,040, 22 कैरेट ₹1,000 और 18 कैरेट ₹780 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई?

अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना है।

आज दिल्ली में सोना और चांदी का क्या भाव है?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,43,440 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,30,000 प्रति किलो बिक रही है।