BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jalgaon train accident: जलगांव में भीषण ट्रेन हादसे में 8 लोगों की मौत! आग लगने की अफवाह पर चलती ट्रेन से कूदे लोग

Jalgaon train accident update:महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रेन में बड़ा हादसा हो गया है। पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से ट्रेन से लोग कूद गए। जिसमें 8 लोगों …

Jalgaon train accident

Jalgaon train accident

Dr.Anil Shukla
Published: 22 Jan 2025 | 6:07 pmModified: 22 Jan 2025 | 6:42 pm

जलगांव: Jalgaon train accident update, महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रेन में बड़ा हादसा हो गया है। पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से ट्रेन से लोग कूद गए। जिसमें 8 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जलगांव के परांडा स्टेशन पर यह हादसा हुआ है। ट्रेन में आग लगने की अफवाह से चलती ट्रेन से कुछ यात्री कूद गए जिनमें कई की मौत हो गई।

read more: भारत चैंपियंस ट्रॉफी में आईसीसी की पोशाक संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करेगा: बीसीसीआई सचिव सैकिया

महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा हुआ है। पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बीच यात्री ट्रेन से कूदने लगे। इस दौरान दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव जिले में चेन पुलिंग के बाद पटरी पर आए दूसरी ट्रेन के यात्रियों को ट्रेन ने कुचल दिया।

सोशल मीडिया पर घटना के कुछ वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस घटना में 20 लोगों की मौत हुई है।

एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस के कई यात्री ट्रेन में आग लगने का संदेह होने की वजह से अपने कोच के बाहर खड़े थे। इस दौरान वो कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।

read more:  ट्रंप के मीम कॉइन में कुछ नया नहीं: अतीत में दुनियाभर के शासक भी कर चुके हैं ऐसा

हालाकि न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस के कम से कम 8 यात्री दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री जलगांव जिले में कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। यात्री अपने कोच के बाहर खड़े थे और उन्हें ट्रेन में आग लगने का संदेह था। रेलवे के अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: More than 8 people died in a horrific train accident in Jalgaon, people jumped from the moving train on the rumor of fire

शहर की खबरें
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm
युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

01 Oct 2026 | 8:04 pm
सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

01 Oct 2026 | 8:04 pm
दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

01 Oct 2026 | 7:45 pm