MP Weather Update : सावधान! ठंड अभी बाकी है, जनवरी के अंत में राजधानी में बूंदाबांदी का अलर्ट, जानें आपके शहर में कितना गिरेगा पारा?

मध्य प्रदेश में मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय होने जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट और ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। जनवरी के आखिरी सप्ताह में घने बादल, कोहरा और शीतलहर के साथ कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्रों में ठंड का असर सबसे ज्यादा रहेगा।

MP Weather Update : सावधान! ठंड अभी बाकी है, जनवरी के अंत में राजधानी में बूंदाबांदी का अलर्ट, जानें आपके शहर में कितना गिरेगा पारा?

MP Weather Update/ Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: January 23, 2026 / 08:50 am IST
Published Date: January 23, 2026 8:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय होने जा रहे हैं।
  • दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।
  • ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में शीतलहर का सबसे अधिक असर रहेगा।

भोपाल : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट की संभावना जताई गई है, जिससे ठिठुरन एक बार फिर बढ़ सकती है।  ( MP Weather Update Today )मौसम विभाग के अनुसार, दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा।

3 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।(  Rain in Bhopal Indore,)जनवरी का आखिरी सप्ताह में प्रदेश में घने बादल छाने, कोहरा बढ़ने और भीषण शीतलहर चलने के आसार हैं। ( Bhopal Cold Wave Alert )राजधानी भोपाल और इंदौर में बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है, जिससे दिन के समय भी ठंड और ठिठुरन बनी रहेगी।

ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा असर

मौसम के इस बदलाव का सबसे ज्यादा प्रभाव प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में देखने को मिलेगा। ग्वालियर, चंबल, विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का असर सबसे अधिक रहेगा।  Madhya Pradesh Samachar Weather यहाँ शीतलहर के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

क्या है छत्तीसगढ़ के हाल ?

आपको बता दें की छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में अब तापमान बढ़ने लगा है। तापमान बढ़ने के कारण अब ठंड में कमी आ रही है दोपहर के समय अब गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है।आपको बता दे की मौसम विभाग ने कहा था कि, आने वाले दिनों में प्रदेश में 3 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ दिनों तक ठंड का असर रहने की भी बात कही है।

यह  भी पढ़ें :

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.