Brazil President India Visit : अगले महीने भारत आएंगे राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा, 6 महीने में तीसरी बार हुई मोदी-लूला की बात, ग्लोबल साउथ की बुलंद होगी आवाज

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 19 से 21 फरवरी के बीच अपनी भारत यात्रा की पुष्टि की है। इस दौरान भारत-ब्राजील संबंधों, व्यापार सहयोग और ग्लोबल साउथ के साझा हितों पर चर्चा होने की संभावना है।

Brazil President India Visit : अगले महीने भारत आएंगे राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा, 6 महीने में तीसरी बार हुई मोदी-लूला की बात, ग्लोबल साउथ की बुलंद होगी आवाज

Brazil President India Visit / Image Source : X

Modified Date: January 23, 2026 / 07:27 am IST
Published Date: January 23, 2026 6:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा 19 से 21 फरवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच फोन पर हुई बातचीत
  • भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी और ग्लोबल साउथ पर चर्चा

नई दिल्ली: अमेरिका द्वारा छेड़े गए वैश्विक (US Tariff War ) और बदलती आर्थिक परिस्थितियों के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अगले महीने 19 से 21 फरवरी के बीच अपनी भारत यात्रा की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके इस दौरे का स्वागत करते हुए ग्लोबल साउथ की मजबूती और दोनों देशों के मजबूत रिश्तों के बारे में जानकारी साझा की है।

19 से 21 फरवरी के बीच होगी भारत यात्रा

उन्होंने पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि आज मेरी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने ब्राजील के राष्ट्रपति की 19 से 21 फरवरी के बीच नई दिल्ली में होने वाली भारत यात्रा के साथ-साथ यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले व्यापार मंच को लेकर चर्चा की है।पिछले छह महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लूला के बीच यह तीसरी सीधी बातचीत है।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला के भारत दौरे के दौरान ही नई दिल्ली में  APEX Delhi Office कार्यालय का भी उद्घाटन होगा। राष्ट्रपति ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि हमने वैश्विक स्थिति को लेकर भी विचार-विमर्श किया है। Lula India Visit February साथ ही उन्होंने विश्व में शांति और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी X पर साझा की जानकारी

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा से हुई बातचीत के बारे में X पर पोस्ट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों PM Narendra Modi देशों के बीच संबंध बेहद मजबूत दौर में हैं। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति लूला से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में आई मजबूत गति की समीक्षा की, जो आने वाले वर्ष में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। India Brazil Relations 2026 ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा करीबी सहयोग महत्वपूर्ण है। मैं जल्द ही भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।

यह  भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.