Madhya Pradesh Monsoon Update Today : MP में मानसून ने ली एंट्री! झमाझम बारिश से बदला मौसम, अब 43 जिलों के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने 43 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक …

Madhya Pradesh Monsoon Update Today
- मानसून की सक्रियता से प्रदेशभर में मौसम सुहावना हो गया।
- कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
- लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
भोपाल : Madhya Pradesh Monsoon Update Today : मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। मानसून की इस दस्तक से जहां लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इन ज़िलों में दर्ज हुई अच्छी बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान मंदसौर, रतलाम, गुना, श्योपुर, बड़वानी, शाजापुर, सीहोर, उज्जैन, छतरपुर और खरगोन समेत 10 से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के 43 जिलों में तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट (Alert) जारी किया है।
तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज
MP Weather Forecast Heavy Rainfall Alert इस मानसूनी बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें, तो उज्जैन सबसे ठंडा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान गिरकर 33.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके अलावा अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया। इंदौर: 33.8 डिग्री सेल्सियस,भोपाल: 34.6 डिग्री सेल्सियस,जबलपुर: 38.3 डिग्री सेल्सियस,ग्वालियर: 40.2 डिग्री सेल्सियस
इन्हें भी पढ़ें :
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Heavy Rain Alert in Madhya Pradesh: IMD Issues Warning for 43 Districts
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm