Chemists Nationwide strike Today : आज दवा लेने निकलने से पहले जरूर पढ़ें! देशभर के 12 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर पर लटका ताला, जानें इमरजेंसी में कहाँ मिलेगी दवा?

India में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशव्यापी हड़ताल की जा रही है। All India Organisation of Chemists and Druggists के आह्वान पर करीब 12.4 लाख दवा विक्रेता, फार्मासिस्ट और थोक व्यापारी इस बंद में शामिल हुए हैं। Madhya Pradesh में 30 हजार से अधिक मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, हालांकि आपातकालीन सेवाओं और अस्पतालों के भीतर कुछ दवा केंद्र खुले रहेंगे।

Chemists Nationwide strike Today : आज दवा लेने निकलने से पहले जरूर पढ़ें! देशभर के 12 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर पर लटका ताला, जानें इमरजेंसी में कहाँ मिलेगी दवा?

Chemists Nationwide strike Today / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 20, 2026 / 08:45 am IST
Published Date: May 20, 2026 8:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशभर के मेडिकल स्टोर आज बंद।
  • 12.4 लाख से अधिक दवा व्यापारी और फार्मासिस्ट हड़ताल में शामिल।
  • अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं के लिए कुछ दवा केंद्र खुले रहेंगे।

नई दिल्ली : Chemists Nationwide strike Today ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आज दिल्ली सहित देशभर में दवा व्यापारियों की आज देशव्यापी हड़ताल है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के ऐलान पर ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ यह हड़ताल किया जा रहा है । इस एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन और बंद में दिल्ली, भोपाल और छत्तीसगढ़ सहित देश भर के करीब 12.4 लाख दवा विक्रेता, फार्मासिस्ट और थोक व्यापारी शामिल हो रहे हैं।

Medical stores closed 20 May मध्य प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर आज बंद

आपको बता दें कि दवा व्यापारियों का आरोप है कि ऑनलाइन कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर ऑफलाइन बाजार को खत्म कर रही हैं, जिसके विरोध में आज 20 मई को ई-फार्मेसी के खिलाफ देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।( MP 30 thousand medical stores closed) इसका विरोध का बड़ा असर मध्य प्रदेश में भी देखा जा रहा है, जहाँ मप्र फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक रिटेल और थोक दवा व्यापारियों के बंद में शामिल होने से मप्र में 30 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर आज बंद रहेंगे।

( Chhattisgarh medicine shops strike )आपातकालीन सेवाओं के लिए खुली रहेगी मेडिकल

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की भी तमाम दवाई दुकानें आज बंद रहेंगी। जनता के लिए राहत की बात यह है कि आपातकालीन सेवाओं के लिए कुछ मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे और मरीजों को अस्पतालों के अंदर और सरकारी दवा सेंटर में ही दवाई मिलेगी। अस्पतालों और सरकारी केंद्रों को छोड़कर आज तमाम निजी दवा दुकानें बंद रहने से ऑफलाइन बाजार पूरी तरह ठप है।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..