Pakistan ceasefire Violation: “कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती” सीजफायर उल्लंघन के बाद पाकिस्तान पर भड़के वीरेंद्र सहवाग
कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती….Pakistan ceasefire Violation: “A dog’s tail is never straight” Virender Sehwag furious at Pakistan after

Pakistan ceasefire Violation | Image Source | IBC24
नई दिल्ली: Pakistan ceasefire Violation: 10 मई को शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होगा। लेकिन पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी भरोसे के काबिल न होने की मिसाल पेश की। सीजफायर के महज तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर से भारत पर हमला शुरू कर दिया जिससे पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई।
Pakistan ceasefire Violation: पाकिस्तान की इस हरकत से हर भारतीय का खून खौल उठा है। क्रिकेटर से समाजिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले वीरेंद्र सहवाग ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। सहवाग ने एक ट्वीट में लिखा की कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती और इसके साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें यही पंक्ति लिखी थी। उनके इस ट्वीट को पाकिस्तान के लिए एक करारा तंज माना जा रहा है।
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) May 10, 2025
Read More : Airport Advisory: हवाई यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवायजरी, यात्रा पर निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
Pakistan ceasefire Violation: इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान के बीच "तत्काल और पूर्ण" संघर्षविराम पर सहमति बनी है। ट्रंप ने इसे अमेरिका की कूटनीतिक सफलता बताया था। लेकिन पाकिस्तान ने इस समझौते की धज्जियाँ उड़ाते हुए कुछ ही घंटों में दोबारा युद्धविराम का उल्लंघन किया।
Read More : UP Crime News: मोटा कहने पर पर युवक ने दोस्तों को मारी गोली, गंभीर हालत में ले जाया गया इलाज
Pakistan ceasefire Violation: हमले के बाद वीरेंद्र सहवाग ने एक और ट्वीट कर पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा की जब उसके पास चुप रहने का मौका था, तब भी उसने आतंकवादियों को बचाने के लिए युद्ध छेड़ दिया। यह उनके चरित्र को दर्शाता है। हमारी सेना उन्हें ऐसा मुंहतोड़ जवाब देगी, जिसे पाकिस्तान कभी भूल नहीं पाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हाँ, 10 मई को शाम 5 बजे दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने कुछ घंटों में ही इसका उल्लंघन कर दिया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Pakistan ceasefire Violation: "A dog's tail is never straight" Virender Sehwag
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm