Ceasefire violated: पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और तुरंत उचित कार्रवाई करे, विदेश सचिव ने सख्त लहजे में दे दी चेतावनी
Ceasefire violated in india-pak border: इसी बीच रात 11 बजे विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच जो पिछले कुछ दिनों से चल रही …

Ceasefire violated, image source: ibc24
- समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा
- सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे
- अतिक्रमण को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे पाकिस्तान : MEA
नईदिल्ली: Ceasefire violated, भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के महज दो से तीन घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ की तरफ से आए प्रस्ताव पर किए गए समझौते का उल्लंघन पाकिस्तानी सेना ने किया है। पाकिस्तान इस स्थिति को गहराई से समझे, भारतीय सेना ने इस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, सेना को ठोस और सख्त कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अगर इससे आगे कुछ होता है तो पाकिस्तान इस स्थिति के लिए खुद जिम्मेदार है। क्योंकि इस समझौते का घोर उल्लंघन किया है।
भारत के विदेश सचिव ने कहा–
इसी बीच रात 11 बजे विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच जो पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने का समझौता आज शाम को हुआ था, पिछले कुछ घंटों से उस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है, इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है, यह अतिक्रमण अत्यंत निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है। हमारा मानना है कि पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस अतिक्रमण को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे। सेना इस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और उसे किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।" विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर सीमा उल्लंघन की किसी भी पुनरावृत्ति की घटना से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।"
#WATCH | दिल्ली: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच जो पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने का समझौता आज शाम को हुआ था, पिछले कुछ घंटों से उस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है, इस… pic.twitter.com/PGMn6hrSdZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने फिर से फायरिंग शुरू कर दी है। आज शाम ही पांच बजे सीजफायर लागू किया गया था। नगरोटा में पाकिस्तानी ड्रोन को भारत ने इंटरसेप्ट किया। सामने आए एक वीडियो में तेज धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। माता वैष्णो देवी की तरफ भी कुछ लोगों ने आसमान में ड्रोन देखे हैं।
Ceasefire violated, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ब्लैकआउट के बीच भारतीय वायु रक्षा बलों द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया। धमाकों की आवाज सुनी गई हैं। जम्मू में पूरी तरह ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जोरदार धमाके सुनाई दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ब्लैकआउट के बीच भारतीय वायु रक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को रोका। धमाकों की आवाज सुनी जा सकती है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। सायरन की आवाज़ें सुनी जा सकती हैं।
बाड़मेर शहर में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू
इधर राजस्थान के बाड़मेर शहर में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। राजस्थान के जैसलमेर में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।
गुजरात के कच्छ के भुज में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट किया, "कच्छ जिले में कई ड्रोन देखे गए हैं। अब पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। कृपया सुरक्षित रहें, घबराएं नहीं।"
पंजाब के फिरोजपुर में पूरी तरह ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। पंजाब के पठानकोट में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। पंजाब के मोगा में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।
पंजाब के पटियाला में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।
इधर हरियाणा के अंबाला में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। नगरोटा में पाकिस्तानी ड्रोन को भारत ने इंटरसेप्ट किया। वीडियो में तेज धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। माता वैष्णो देवी की तरफ भी कुछ लोगों ने आसमान में ड्रोन देखे हैं।
बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के महत दो घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है।
read more: पंकज आडवाणी एनएससीआई बॉल्क्लाइन स्नूकर के फाइनल में ईशप्रीत चड्ढा से भिड़ेंगे
read more: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ ने एक ही स्थान और समय पर तीन महिलाओं को मार डाला
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Pakistan should understand this situation deeply, the Foreign Ministry gave a strict warning
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm