BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ ने एक ही स्थान और समय पर तीन महिलाओं को मार डाला

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ ने एक ही स्थान और समय पर तीन महिलाओं को मार डाला

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ ने एक ही स्थान और समय पर तीन महिलाओं को मार डाला
Bhasha
Published: 10 May 2025 | 9:44 pmModified: 10 May 2025 | 9:44 pm

चंद्रपुर, 10 मई (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शनिवार सुबह एक बाघ ने एक ही स्थान पर और एक ही समय पर तीन महिलाओं को मार डाला। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह अत्यंत असामान्य हमला सिंदेवाही रेंज के वन क्षेत्र के कम्पार्टमेंट संख्या 1355 में हुआ।

उन्होंने बताया कि मेंधा माल गांव की निवासी महिलाएं अपराह्न करीब 11:30 बजे तेंदु के पत्ते इकट्ठा करने गई थीं तभी बाघ ने उन्हें निशाना बनाया, जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई।

पीड़ितों की पहचान कांताबाई चौधरी (60), उनकी बहू शुभांगी चौधरी (38) और सारिका शेंडे (48) के रूप में की गई है।

चंद्रपुर वन मंडल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिंदेवाही के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

इस बीच अधिकारी ने बताया कि पहले हमले के स्थान से करीब पांच किलोमीटर दूर एक बाघ ने 50 वर्षीय महिला वंदना गजभिये को घायल कर दिया।

भाषा

शुभम माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ ने एक ही स्थान और समय पर तीन महिलाओं को मार डाला

शहर की खबरें
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm