Pendra News: अमित जोगी ने खत्म किया धरना, जिस कानून को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बनाया..वही कानून बना उनकी ही प्रतिमा लगाने में रोड़ा..जानें पूरी खबर
Pendra News: आपको बता दें कि कल से चल रहे इस घटनाक्रम का पटाक्षेप आज अमित जोगी और प्रशासन के बीच बनी सहमति के साथ हुआ। जिसके बाद कल से …

Pendra News, image source: ibc24
- प्रतिमा और प्रतिमा स्थल दोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की
- कल से जारी अमित जोगी का धरना खत्म
- अमित जोगी और प्रशासन के बीच बनी सहमति
पेंड्रा: Pendra News छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा लगाने का विवाद आखिरकार आगामी प्रशासनिक निराकरण तक शांत हो गया है। फिलहाल अंतिम निर्णय तक प्रतिमा स्थल पर ही फिलहाल चबूतरे के नीचे ही अजीत जोगी की प्रतिमा को रख दिया गया है। और अब प्रतिमा और प्रतिमा स्थल दोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इसी के साथ ही कल से जारी अमित जोगी का धरना खत्म हो गया है। मजेदार बात यह है कि जिस कानून को मुख्यमंत्री रहते हुए अजीत जोगी ने बनाया था, वही कानून अब उनकी ही प्रतिमा लगाने में रोड़ा बन गया है।
आपको बता दें कि कल से चल रहे इस घटनाक्रम का पटाक्षेप आज अमित जोगी और प्रशासन के बीच बनी सहमति के साथ हुआ। जिसके बाद कल से जारी अमित जोगी का धरना खत्म हुआ और अमित जोगी घर के लिए रवाना हुए।
read more: बलरामपुर चीनी मिल्स का पॉलीलैक्टिक एसिड संयंत्र के लिये उप्र सरकार के साथ करार
Pendra News अजीत जोगी की प्रतिमा को नहीं लगने देने के पीछे एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि जिस कानून को अजीत जोगी ने मुख्यमंत्री रहते हुए साल 2003 में 28 फरवरी को छत्तीसगढ़ में लागू किया था, जिसके तहत यह नियम बनाया गया था कि किसकी प्रतिमा कहां लगेगी, कब लगेगी यह शासन प्रशासन तय करेगा और आज अजीत जोगी की जब प्रतिमा उनके मरणोपरांत लगने जा रही थी तो प्रशासन ने आखिरकार इस कानून के तहत प्रतिमा को लगने से रोक दिया, जो कि बाकायदा दोनों पक्षों के बीच हुए सहमति के पत्र में दिखाई दे रहा है।

वहीं किन्नरों का दल भी अजीत जोगी की प्रतिमा की स्थापना को लेकर समर्थन देने पहुंचा और अमित जोगी से बिलासपुर लोरमी गौरेला के किन्नरों की टीम ने मुलाकात की। इसके पहले इस प्रतिमा स्थल पर मिशन की जमीन होने की बात भी जोगी परिवार और समर्थकों की ओर से कहीं जा रही थी जिसको लेकर भी प्रशासन की जांच चल रही है ।
read more: ऑपरेशन सिंदूर : बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई में पाक की 76 चौकियों, 42 अग्रिम ठिकानों को निशाना बनाया
Pendra News वहीं अमित जोगी ने कल जो गौरेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसमें सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई भी दे रहे हैं, बावजूद इसके 48 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अमित जोगी ने दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग पुलिस अधिकारियों से किया है।
वहीं प्रतिमा स्थल पर अब आगामी निर्णय तक पुलिस सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है जबकि अमित जोगी ने स्वर्गीय अजीत जोगी की परसों 29 मई को पुण्यतिथि तक सहानुभूति पूर्वक निर्णय लिए जाने की बात कहते हुए प्रशासन के साथ हुए समझौते को सशर्त स्वीकारने की बात कही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: प्रतिमा लगाने में बाधा उस कानून की वजह से आई जिसे खुद अजीत जोगी ने 2003 में मुख्यमंत्री रहते हुए लागू किया था। इस कानून के अनुसार, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा लगाने का निर्णय शासन-प्रशासन द्वारा तय किया जाएगा। इसी कानून का हवाला देकर प्रशासन ने प्रतिमा लगाने को फिलहाल रोक दिया।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Pendra News: Amit Jogi ended the protest, the law which was made by former Chief Minister Ajit Jogi
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm