बलरामपुर चीनी मिल्स का पॉलीलैक्टिक एसिड संयंत्र के लिये उप्र सरकार के साथ करार
बलरामपुर चीनी मिल्स का पॉलीलैक्टिक एसिड संयंत्र के लिये उप्र सरकार के साथ करार
लखनऊ, 27 मई (भाषा) बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड ने लखीमपुर खीरी स्थित कुंभी चीनी मिल में 250 टीपीडी पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) संयंत्र स्थापित करने के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
राज्य सरकार द्वारा यहां जारी बयान के मुताबिक, इस एमओयू में 2,850 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण निवेश शामिल है और इससे राज्य में रोजगार के 225 नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को मुंबई में राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की मौजूदगी में इन्वेस्ट यूपी के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) विजय किरण आनंद और बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक अवंतिका सरावगी के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।
यह परियोजना मई, 2025 में परिचालन शुरू करने के लिए तैयार है जो औद्योगिक नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सतत औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य बना हुआ है। बलरामपुर चीनी मिल्स द्वारा किया गया यह ऐतिहासिक निवेश न सिर्फ प्रदूषणमुक्त प्रौद्योगिकी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है बल्कि भारत के पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में हमारी स्थिति को भी मजबूत करता है।’’
बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक विवेक सरावगी ने राज्य सरकार के साथ सहयोगात्मक प्रयासों में भरोसा जताते हुए कहा, ''हमारा लक्ष्य बायोप्लास्टिक्स में नवाचार को बढ़ावा देना और प्रदूषणमुक्त भविष्य के निर्माण में योगदान देना है।''
इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद ने जोर देकर कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने और सतत औद्योगिक विकास के माध्यम से 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के अभियान के अनुरूप है।
भाषा सलीम राजकुमार अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: बलरामपुर चीनी मिल्स का पॉलीलैक्टिक एसिड संयंत्र के लिये उप्र सरकार के साथ करार
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm