PM Modi Speech: आदमपुर एयरबेस से PM मोदी का संबोधन LIVE, बोले- वे कायरों की तरह छिप कर आए लेकिन आपने उन्हे सामने से मारा

PM Modi's address from Adampur Airbase: आदमपुर एयरबेस से PM मोदी का संबोधन LIVE, बोले- वे कायरों की तरह छिप कर आए लेकिन आपने उन्हे सामने से मारा

PM Modi Speech: आदमपुर एयरबेस से PM मोदी का संबोधन LIVE, बोले- वे कायरों की तरह छिप कर आए लेकिन आपने उन्हे सामने से मारा

PM Modi From Adampur Airbase: Image Source: Ibc24 Video Grab

Modified Date: May 13, 2025 / 04:04 pm IST
Published Date: May 13, 2025 3:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आदमपुर एयरबेस से PM मोदी का संबोधन LIVE
  • हमारी मिसाइलों से दुश्मन कांपते है : PM
  • भारत माता की जय से दुश्मन कांपते है

आदमपुर: PM Modi’s address from Adampur Airbase, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आदमपुर एयरबेस से जवानों को संबोधित किया। सेना को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान सेना ने इतिहास रच दिया, हर तरफ आज सेना के पराक्रम की चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने कहा भारत माता की जय मैदान में गूंजती है और मिशन में भी। जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई निशाने में पहुंचती है तो हमारे दुश्मन के ठिकानेां में भी भारत माता की जय घोष सुनाई देता है।

read more: PM Modi Speech: आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी का संबोधन आज 3:30 बजे, सीजफायर के बाद वायुसेना के शूरवीरों से की मुलाकात

पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सामान्य सैन्य अभियान नहीं है, यह नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है। भारत बुद्ध की भी धरती है और गुरुगोविंद सिंह की धरती भी है। गुरु गोविंद सिंह ने कहा था सवा लाख से एक लड़ाऊं, धर्म के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा है। जब हमारी बहनों का सिंदूर छीना गया, तो हमने उन्हें उनके घर में घुसकर कुचल दिया। पाकिस्तान कायरों की तरह छिपकर आए, भूल गए जिन्हें ललकारा है वह हिंद की सेना है।

मोदी ने ​कहा कि भारत ने उन्हें सामने से मारा, आतंक के तमाम अड्डों को मिट्टी में मिला दिया। 100 से ज्यादा आतंकी मार गिराए गए, 9 ठिकानों को तबाह किया। आतंक के आकाओं को समझ आ गया, भारत की ओर नजर का मतलब तबाही है। जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे आतंकी बैठे थे, भारतीय सेनाओं ने उसे धूल चटा दी।

read more: Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर से पूछा सवाल, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बड़ी बात 

पीएम ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने बता दिया कि पाकिस्तान में भी कोई ठिकाना नहीं, जहां आतंकी बच सकें। हम घर में घुसकर मारेंगे, बचने का एक मौका भी नहीं देंगे। हमारे ड्रोंस, मिसाइल्स के बारे में दुश्मन को सोचकर नींद नहीं आएगी। आदमपुर एयरबेस से PM मोदी ने कहा कि मेरा तीनों फोर्स के जवानों को सैल्यूट है।ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। दशकों तक पराक्रम की चर्चा होगी जवानों ने जो किया उसके लिए कृतज्ञ हूं। आप आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के ड्रोन, फाइटर्स, यूएबी हमारे एयर डिफेंस के सामने सब ढेर हो गए। मैं सभी सेना विंग की दिल से सराहना करता हूं, सेनाओं ने जबरदस्त काम किया है। भारत की लक्ष्मण रेखा स्पष्ट है, अब कोई टेरर अटैक हुआ तो भारत जवाब देगा। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है।

read more: ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर के निजी आवास में आग मामले की जांच आंतकवाद रोधी पुलिस करेगी

पीएम ने कहा कि भारत के तीन सूत्र तय, हमले हुआ तो भारत अपने ढंग, समय, शर्तों से जवाब देगा। दूसरा कोई भी न्यूक्लीयर ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी। तीसरा हम आतंकी सरपरस्त सरकार और आतंकी आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। दुनिया भी भारत की इस नई व्यवस्था को समझते हुए ही आगे बढ़ रही है।

पीएम ने कहा कि हमारे सेना का तालमेल जबरदस्त था। सेना ने बॉर्डर मजबूत की, एयरफोर्स ने अटैक और डिफेंस किया, जलसेना ने समुद्र पर दबाव बनाए रखा। बीएसएफ और अन्य बलों ने मिलकर शानदार काम किया।

read more:  PM Modi Speech: आदमपुर एयरबेस से पीएम मोदी का संबोधन आज 3:30 बजे, सीजफायर के बाद वायुसेना के शूरवीरों से की मुलाकात

पीएम ने कहा कि ये भारतीय सेनाओं के सामर्थ्य की मजबूत पहचान है, यही है ज्वाइंटनेस, मैन और मशीन का कॉर्डिनेशन भी जबरदस्त रहा, पाकिस्तान की गुहार के बाद भारत ने सिर्फ अपनी सैन्य कार्रवाई को स्थगित किया है, अगर पाकिस्तान ने कोई भी कार्रवाई की तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे, ये जवाब अपनी शर्तों, अपने ढंग से देंगे। इसके निर्णय की आधारशिला, विश्वास आपका साहस, धैर्य, शौर्य, साहस, सजगता है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com