Swine Flu Death in Lucknow: राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, इलाज के दौरान महिला मरीज ने तोड़ा दम, परिवार की एक लापरवाही ने बढ़ा दी सबकी टेंशन
Swine Flu Death in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस सीजन में स्वाइन फ्लू से पहली मौत की पुष्टि हुई है।
Swine Flu Death in Lucknow/Image Credit: File
- लखनऊ में इस सीजन में स्वाइन फ्लू से पहली मौत की पुष्टि हुई है।
- इंदिरानगर की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है।
- महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली है।
Swine Flu Death in Lucknow: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत पूरे राज्य में स्वाइन फ्लू को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस सीजन में स्वाइन फ्लू से पहली मौत की पुष्टि हुई है। इंदिरानगर की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने गुरुवार को बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जांच के बाद महिला को करवाया गया था भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार, महिला को कुछ दिन पहले सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद एक निजी अस्पताल में उनका इलाज करवाया। डॉक्टरों ने लक्षणों को देखते हुए स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई। 24 अगस्त को निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। (Swine Flu Death in Lucknow)
इसके बाद पीड़ित महिला को 25 अगस्त को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि भर्ती के दौरान परिवार ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू की पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी। अस्पताल में महिला की सांस लेने की समस्या लगातार बढ़ती गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट और जीवनरक्षक उपकरणों पर रखा गया, लेकिन गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी मौत हो गई।
मौत के बाद परिजनों ने दिखाई पॉजिटिव रिपोर्ट
Swine Flu Death in Lucknow: महिला की मौत होने के बाद उनके परिजनों ने डॉक्टरों को स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट दिखाई। रिपोर्ट देखते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर महिला के आसपास भर्ती मरीजों के सैंपल लिए गए। महिला के इलाज में शामिल 17 डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ कुछ मरीजों के नमूने KGMU जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, महिला का इलाज करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों को आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है।
एलाइजा जांच से स्पष्ट होगी स्थिति
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, महिला की रिपोर्ट किस जांच के आधार पर पॉजिटिव आई थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। (Swine Flu Death in Lucknow) उन्होंने बताया कि संक्रमण की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच की रिपोर्ट जरूरी होती है। स्वास्थ्य विभाग अब इस मामले की पूरी जानकारी जुटा रहा है।
संपर्क में आए लोगों और परिवार की निगरानी
Swine Flu Death in Lucknow: स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के संपर्क में आए लोगों का पता लगाएगी। टीम यह भी जानकारी जुटाएगी कि महिला पिछले दिनों कहां-कहां गई थीं और किन लोगों के संपर्क में आई थीं। परिवार के अन्य सदस्यों को फिलहाल आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के साथ सावधानी बरतने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, परिवार या संपर्क में आए किसी व्यक्ति में सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Rajgarh Bus Accident News: गहरी नींद में सोये थे सभी, अचानक हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों में मची चीख-पुकार, इतने लोगों की थम गई सांसे
- Balaghat Raksha Bandhan: 8 साल तक भाई की राह देखती रहीं बहन, आखिरकार पूरी हुई बहन की मुराद, भाई के वापसी के बाद ऐसे मनाया रक्षाबंधन
- CM Vishnu Deo Sai News: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकत कर प्रदेश लौटे सीएम साय, प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की बधाई, प्रदेश प्रभारी बदलने के सवाल पर दिया ये जवाब

Facebook


