Rashtrapati Controversy: मां सोनिया गांधी के पक्ष में उतरी प्रियंका गांधी, कहा-‘मेरी मां 70-80 वर्ष की महिला है उनका कोई अपमान करने का इरादा नहीं था’
Rashtrapati Controversy: मां सोनिया गांधी के पक्ष में उतरी प्रियंका गांधी, कहा-‘मेरी मां 70-80 वर्ष की महिला है उनका कोई अपमान करने का इरादा नहीं था’

Rashtrapati Controversy। Image Credit: ANI
नई दिल्ली। Rashtrapati Controversy: आज से संसद के बजट सत्र की शुरूआत हुई। इस दौरान बजट के पहले दिन ही भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सदन को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने सरकार के विभिन्न कार्यों पर चर्चा की। वहीं इस बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने उन्हें 'Poor Lady' बताया था जो अब तूल पकड़ने लगा है। वहीं उनकी टिप्पणी के बाद अब प्रियंका गांधी के बयान सामने आए हैं।
दरअसल, राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि, वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थी।उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थी। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।’’ वहीं अब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मां सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू पर की गई टिप्पणी पर कहा, "मेरी मां 70-80 वर्ष की उम्र की महिला है। उन्होंने बस इतना कहा है कि 'राष्ट्रपति ने इतना लंबा भाषण पढ़ा और वे थक गई होंगी, बेचारी' वे भारत की राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करती हैं। वे दोनों सम्मानित लोग हैं और हमसे उम्र में बड़े हैं। उनका कोई अपमान करने का इरादा नहीं था। भाजपा ने इस देश को जिस खाई में धकेला पहले ये उसके लिए माफी मांगे।"
Rashtrapati Controversy: बता दें कि, राष्ट्रपति मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। मुर्मू ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इस तीसरे कार्यकाल में तीन गुना गति से काम हो रहा है तथा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे कानूनों पर तेज गति से कदम आगे बढ़ाया गया है।
My mother is a 78 year old lady; she has simply said that 'the President read such a long speech, and she must have been tired, poor thing.' She fully respects the President of India. I think it is very unfortunate that this kind of thing is twisted by the media. They both are… pic.twitter.com/xhtUgGDJWj
— Congress (@INCIndia) January 31, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में 'बेचारी महिला' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिससे राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया। यह टिप्पणी द्रौपदी मुर्मू की स्थिति और उनके नेतृत्व को लेकर विवाद पैदा कर रही है।
लेखक के बारे में
Web Title: Priyanka Gandhi came out in support of her mother Sonia Gandhi, said- 'My mother is a 70-80 year old woman, there was no intention to insult her'

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm