Rail Wheel Factory Apprentice Recruitment 2026: क्या आप 10वीं पास हैं? रेलवें में 192 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन!

Rail Wheel Factory Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे की रेल व्हील फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 192 पदों पर भर्ती शुरू की गई है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 1 अप्रैल तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।

Rail Wheel Factory Apprentice Recruitment 2026: क्या आप 10वीं पास हैं? रेलवें में 192 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन!

(Rail Wheel Factory Apprentice Recruitment 2026/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: March 20, 2026 / 12:03 pm IST
Published Date: March 20, 2026 12:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारतीय रेलवे की रेल व्हील फैक्ट्री में 192 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती जारी।
  • पद विभिन्न ट्रेड जैसे फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन आदि में उपलब्ध हैं।
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026।

Rail Wheel Factory Apprentice Recruitment 2026: अगर आप भारतीय रेलवे में करिया बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए शानदार अवसर है। भारतीय रेलवे की रेल व्हील फैक्ट्री ने 192 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। ये पद विभिन्न ट्रेड जैसे फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन और अन्य कई तकनीकी पद में उपलब्ध है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए बेहद खास है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

योग्यता और पात्रता (Qualifications and Eligibility)

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही न्यूनतम 50% अंक होना जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। ITI का सर्टिफिकेट NCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। SC/ST को 5 साल और OBC वर्ग को 3 साल की उम्र में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले शॉर्टलिस्टिंग होगी, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने पर उन्हें अप्रेंटिसशिप का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो भविष्य में नौकरी पाने में मददगार साबित होगा।

आवेदन शुल्क और स्टाइपेंड (Application Fee and Stipend)

सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने 10,899 रुपये से 12,261 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। यह स्टाइपेंड उन्हें ट्रेनिंग के दौरान आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगा।

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार रेल व्हील फैक्ट्री की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद मांगी गई सभी दस्तावेजों के साथ इसे स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक इस पते Senior Personnel Officer-II, Personnel Department, Rail Wheel Factory, Yelahanka, Bengaluru पर भेजना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।