MP Gehu Bonus News: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीदी की तारीख, हर क्विटल पर मिलेगा इतने रुपए का बोनस
MP Gehu Bonus News: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीदी की तारीख, हर क्विटल पर मिलेगा इतने रुपए का बोनस
MP Gehu Bonus News | Photo Credit: IBC24
- गेहूँ खरीदी अब 1 अप्रैल और 7 अप्रैल से शुरू होगी
- किसानों को समर्थन मूल्य पर ₹40 अतिरिक्त बोनस मिलेगा
- इस बार 19 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया
भोपाल: MP Gehu Bonus News मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर बड़ी खबर है। भोपाल समेत चार संभागों में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू हो रही है। जबकि, बाकि के संभागों में 7 अप्रैल से गेहूं खरीदा जाना शुरू हो जाएगा। सरकार की तरफ से इसका ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि प्रदेश में पहले 16 मार्च व 23 मार्च से खरीदी शुरु होनी थी। जिसके बाद सरकार ने इसकी तारीख को बढ़ाकर 1 अप्रैल और 7 अप्रैल कर दी है।
MP Gehu Kharidi 2026 आपको बता दें कि समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से तथा शेष संभागों में 7 अप्रैल से की जाएगी। गेहूँ की खरीदी शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 से रात 8 बजे तक की जाएगी। उन्होंने बताया है कि सरकार ने गेहूं खरीदी पर 40 रुपये अतिरिक्त बोनस देने का भी फैसला लिया है। अब प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कुल 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने पंजीयन कराया है। गत् वर्ष 15 लाख 44 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। जिला इंदौर में 71713, झाबुआ में 7120, धार में 44466, अलीराजपुर में 476, खण्डवा में 35104, बुरहानपुर में 523, बड़वानी में 4724, खरगोन में 27557, शाजापुर में 73878, नीमच में 19445, उज्जैन में 123281, आगर-मालवा में 42446, मंदसौर में 65195, देवास में 76442, रतलाम, 45912, अशोक नगर में 16454, दतिया में 19118, शिवपुरी में 21312, ग्वालियर में 13763, गुना में 22914, भिण्ड में 12788, मुरैना में 10893, श्योपुर में 17617, डिण्डौरी में 4478, मण्डला में 19611, जबलपुर में 49642, कटनी में 52126, सिवनी में 53288, नरसिंहपुर में 38416, छिन्दवाड़ा में 29163, बालाघाट में 4383, पांढुर्णा में 863, नर्मदापुर में 71831, बैतूल में 18686, हरदा में 40273, भोपाल में 37129, रायसेन में 76264, विदिशा में 86479, सीहोर में 101793, राजगढ़ 98537, सीधी में 12813, सिंगरौली में 10970, महूगंज में 8018, सतना में 56376, मैहर में 19787, रीवा में 46923, अनुपपुर में 882, शहडोल में 9479, उमरिया में 13445, टीकमगढ़ में 15552, निवाड़ी में 4116, सागर में 75791, पन्ना में 30052, दमोह में 39938 और जिला छतपुर में 34378 किसानों ने पंजीयन कराया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat : बंगाल में चुनावी जंग.. शुरू ‘पावर गेम’! भवानीपुर में ममता-सुवेंदु के बीच जंग, इस बार ढहेगा या फिर बचेगा ‘दीदी’ का किला? देखिए वीडियो
- शहमात The Big Debate: धर्मांतरण पर विधेयक पास.. किस-किसकी अटकी सांस? विपक्ष ने किया कार्यवाही का बहिष्कार, जानिए पुराने कानून से कितना अलग ये धर्म स्वातंत्र्य विधेयक
- शह मात The Big Debate: ‘मुस्लिम दुकानों से ही खरीदारी’..अब ईद वाली सियासत जारी! तौकीर निजामी का विवादित बयान, क्या देश में हर त्योहार में होता रहेगा हिंदू-मुसलमान?

Facebook


