Gold Rate 20 March 2026: आज सोने के भाव में बड़ा बदलाव!, 1.12 लाख रुपये तोला के करीब पहुंचा गोल्ड, अब तो ग्राहकों की हुई चांदी ही चांदी!

Gold Rate 20 March 2026: कल 19 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत लगभग 7,000 रुपये तक गिर गई थी। लेकिन आज हल्की गिरावट जारी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं के दाम कमजोर रहे, जिससे सोने की कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है।

Gold Rate 20 March 2026: आज सोने के भाव में बड़ा बदलाव!, 1.12 लाख रुपये तोला के करीब पहुंचा गोल्ड, अब तो ग्राहकों की हुई चांदी ही चांदी!

(Gold Rate 20 March 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 20, 2026 / 09:17 am IST
Published Date: March 20, 2026 9:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • 20 मार्च को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,50,420 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
  • 20 मार्च को तीनों कैरेट में ₹10 प्रति 10 ग्राम की हल्की कमी आई
  • मुंबई और रायपुर में भी कीमतों में गिरावट देखी गई

नई दिल्ली: Gold Rate 20 March 2026 in India देशभर में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज 20 मार्च की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,50,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 1,50,270 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। बाजार में कमजोरी का माहौल बना हुआ है, जिससे निवेशकों और ग्राहकों दोनों पर असर पड़ रहा है।

19 मार्च को आई बड़ी गिरावट

एक दिन पहले 19 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। सोना करीब 7,000 रुपये या 4.37% टूटकर 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इसके बाद भी कीमतों में स्थिरता नहीं आई और अगले दिन यानी 20 मार्च को भी हल्की गिरावट जारी रही।

दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने का भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन (ग्राम) आज की कीमत (₹) कल की कीमत (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹11,280 ₹11,281 – ₹1
8 ग्राम ₹90,240 ₹90,248 – ₹8
10 ग्राम ₹1,12,800 ₹1,12,810 – ₹10
100 ग्राम ₹11,28,000 ₹11,28,100 – ₹100

तीनों कैरेट में आई मामूली कमी

20 मार्च को 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में लगभग 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई। दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,12,800 रुपये के करीब पहुंच गया, जबकि रायपुर में इसका भाव 1,12,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। यह संकेत देता है कि बाजार में फिलहाल दबाव बना हुआ है।

वर्तमान में मुंबई में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,700 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,51,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,38,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। रायपुर में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,50,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,37,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,127,00 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

आज विभिन्न शहरों में सोने के भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,12,800 ₹1,37,890 ₹1,50,420
मुंबई ₹1,12,700 ₹1,37,740 ₹1,50,270
अहमदाबाद ₹1,12,700 ₹1,37,790 ₹1,50,320
चेन्नई ₹1,15,840 ₹1,38,990 ₹1,51,630
कोलकाता ₹1,12,700 ₹1,37,740 ₹1,50,270
हैदराबाद ₹1,12,700 ₹1,37,740 ₹1,50,270
जयपुर ₹1,12,800 ₹1,37,890 ₹1,50,420
भोपाल ₹1,12,700 ₹1,37,790 ₹1,50,320
रायपुर ₹1,12,700 ₹1,37,740 ₹1,50,270
चंडीगढ़ ₹1,12,800 ₹1,37,890 ₹1,50,420

गिरावट के पीछे ये बड़े कारण

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक और घरेलू कारण जिम्मेदार हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद महंगाई की चिंता, केंद्रीय बैंकों की सख्त पॉलिसी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने सोने पर दबाव डाला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव लगभग 4,678.69 डॉलर प्रति औंस तक आ गया है, जिससे घरेलू कीमतों पर असर पड़ा।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
20 मार्च 2026 ₹15,042 (-1) ₹13,789 (-1)
19 मार्च 2026 ₹15,043 (-714) ₹13,790 (-655)
18 मार्च 2026 ₹15,757 (-66) ₹14,445 (-60)
17 मार्च 2026 ₹15,823 (+66) ₹14,505 (+60)
16 मार्च 2026 ₹15,757 (-224) ₹14,445 (-205)
15 मार्च 2026 ₹15,981 0 ₹14,650 0
14 मार्च 2026 ₹15,981 (-103) ₹14,650 (-95)
13 मार्च 2026 ₹16,084 (-153) ₹14,745 (-140)
12 मार्च 2026 ₹16,237 (-109) ₹14,885 (-100)
11 मार्च 2026 ₹16,346 (+93) ₹14,985 (+85)

चांदी की कीमत में भी आई कमी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। 19 मार्च को चांदी 100 रुपये गिरकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले इसमें करीब ₹17,800 यानी लगभग 7% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 70.49 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है, जो इसकी कमजोर स्थिति को दर्शाता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।