Raipur Sand Mining Raid : रेत के अवैध सिंडिकेट पर सरकार का वार! करोड़ों का माल और मशीनें सील, नोटिस मिलते ही जांच के घेरे में आए 7 बड़े नाम

Mahanadi River क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 2 पोकलेन मशीनें जब्त की गईं और अवैध उत्खनन तुरंत बंद कराया गया। साथ ही कई स्थानों पर बिना अनुमति रेत भंडारण पाए जाने पर जब्ती और नोटिस की कार्रवाई की गई।

Raipur Sand Mining Raid : रेत के अवैध सिंडिकेट पर सरकार का वार! करोड़ों का माल और मशीनें सील, नोटिस मिलते ही जांच के घेरे में आए 7 बड़े नाम

Raipur Sand Mining Raid / IMAGE Source : social media

Modified Date: May 20, 2026 / 11:08 am IST
Published Date: May 20, 2026 11:04 am IST
HIGHLIGHTS
  • महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
  • 2 पोकलेन मशीनें मौके से जब्त और सील की गईं
  • कई जगहों पर अवैध रेत भंडारण पर नोटिस जारी

रायपुर : Raipur Sand Mining Raid कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के आदेशानुसार तथा उप-संचालक (खनिज प्रशासन) राजेश मालवे के नेतृत्व में खनिज विभाग के अमले द्वारा 18 एवं 19 मई 2026 को गोबरानवापारा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं अवैध भण्डारण के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई।

दोन पोकलेन मशीन मौके पर जब्त

सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई जांच में ग्राम लखना रेत खदान में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर तथा पर्यावरणीय शर्तों का उल्लंघन कर 02 चेन माउंटेड पोकलेन मशीनों से रेत का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। कार्रवाई करते हुए दोनों पोकलेन मशीनों को मौके पर ही जब्त कर सीलबंद किया गया तथा अवैध उत्खनन कार्य तत्काल बंद कराया गया।

Chhattisgarh Mineral Department Action जवाब-तलब हेतु नोटिस जारी

इसी क्रम में तहसील गोबरानवापारा के ग्राम नवागांव, जौंदा, जौंदी तथा डगनिया में महानदी से रेत लाकर अनिल कुमार साहू, गोविंद साहू, ईश्वर पटेल, प्रताप सेन, त्रिलोकी साहू, अजय साहू तथा मनीष ठाकुर द्वारा बिना वैध अनुमति के रेत का अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया। खनिज विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के प्रावधानों के तहत संपूर्ण अवैध रेत को जब्त कर लिया गया है एवं संबंधित अवैध भण्डारणकर्ताओं को जवाब-तलब हेतु नोटिस जारी किया गया है।

नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई

उप-संचालक खनिज राजेश मालवे ने बताया कि जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज अमले द्वारा उक्त क्षेत्रों में लगातार गश्त कर सतत कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.