SECR Recruitment 2026: अब परीक्षा नहीं, सीधा सिलेक्शन! रेलवे में 1191 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे मिलेगा इस सुनहरे अवसर का फायदा
SECR Recruitment 2026: रेलवे में 1191 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया apprenticeshipindia.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह अवसर युवाओं के लिए रेलवे में प्रशिक्षण और करियर बनाने का अच्छा मौका है।
(SECR Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- रेलवे में 1191 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू
- चयन बिना परीक्षा, केवल मेरिट के आधार पर
- 10वीं पास और ITI धारक कर सकते हैं आवेदन
SECR Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेलवे के तहत 1191 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए विभिन्न ट्रेडों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार apprenticeshipindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया Apprenticeship India और अप्रेंटिस एक्ट 1961 के नियमों के अनुसार संचालित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें उन्हें व्यावहारिक कौशल सिखाया जाएगा ताकि वे भविष्य में रेलवे और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में काम कर सकें।
पदों और ट्रेडों का विवरण
इस भर्ती अभियान में कुल 1191 पद शामिल हैं। अलग-अलग ट्रेडों में अलग-अलग रिक्तियां तय की गई हैं। सबसे अधिक पद COPA, फिटर, इलेक्ट्रीशियन और वायरमैन ट्रेड के लिए हैं। इसके अलावा कारपेंटर, वेल्डर, पेंटर, आरएसी मैकेनिक, स्टेनोग्राफर और डीजल मैकेनिक जैसे कई अन्य ट्रेड भी इस भर्ती में शामिल किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को केवल 10वीं और ITI से जुड़ी जानकारी ही भरनी होगी। गलत या अतिरिक्त शैक्षणिक जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 11 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन तरीका
इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा जो 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत के अनुसार तैयार होगी। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण मिलेगा और इस दौरान उन्हें निर्धारित स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को Apprenticeship India की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। लॉगिन करके फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन जमा करना होगा। उसके बाद इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- HAL Share Price Today: डिफेंस स्टॉक में अचानक भूचाल! 3 दिन में 10% की गिरावट के बाद भी क्यों भरोसा जता रहे हैं एक्सपर्ट्स? क्या है उनका चौंकाने वाला टारगेट?
- UPSC Prelims 2026: यूपीएससी ने बदला नियम! छात्र अब एग्जाम के तुरंत बाद कर सकेंगे ये काम, पढ़िए पूरी खबर
- Yogi Adityanath CG Visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम साय ने किया आत्मीय स्वागत, दोनों के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Facebook


