Shop Close Time : शाम 5 बजे तक ही खुली रहेंगी यहां की दुकानें, उल्लघंन करने पर होगी तगड़ी कार्रवाई, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला
शाम 5 बजे तक ही खुली रहेंगी यहां की दुकानें, Shops here will remain open only till 5 pm, strict action will be taken in case of violation

Shop Closed Latest News
- चुराचांदपुर जिले में दो जनजातियों के बीच झंडे फहराए जाने के कारण तनाव और कर्फ्यू की घोषणा।
- 17 अप्रैल तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए कर्फ्यू में ढील, समीक्षा के बाद निर्णय लिया जाएगा।
इंफाल/चुराचांदपुर: Shop Close Time : मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के कुछ हिस्सों में दो अलग-अलग जनजातियों के गांवों के बीच एक ‘‘विवादित क्षेत्र’’ में सामुदायिक झंडे फहराने को लेकर तनाव के मद्देनजर कर्फ्यू लगा दिया गया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। मंगलवार को चुराचांदपुर उप-मंडल के वी मुनहोइह और रेंगकाई गांवों के बीच ‘‘विवादित क्षेत्र’’ में सामुदायिक झंडे फहराए जाने के बाद जोमी और हमार जनजातियों के बीच तनाव पैदा हो गया। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, चुराचांदपुर के जिलाधिकारी धारुन कुमार ने दो गांवों और जिले के पूरे कांगवई, समुलामलान और संगाईकोट उप-मंडलों में कर्फ्यू लगा दिया। हालांकि, अधिसूचना में कहा गया है कि लोगों को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए 17 अप्रैल तक जिले के शेष क्षेत्रों में सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।
Read More : नाइट क्लब में ये मशहूर गायिका दे रही थी प्रस्तुति, तभी भरभराकर गिरी छत, चली गई 124 लोगों की जान
Shop Close Time : अधिसूचना में कहा गया है कि बाद में छूट की समीक्षा की जाएगी तथा मौजूदा कानून-व्यवस्था के आकलन के आधार पर उसे अधिसूचित किया जाएगा। इस बीच, रेंगकाई और वी मुनहोइह के गांव के अधिकारियों ने चुराचांदपुर के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में एक बैठक की और लोगों से शांति बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने का आग्रह किया। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि दोनों गांवों के बीच भूमि विवाद के मुद्दे को प्राधिकारों द्वारा सुलझाया जाएगा।
इससे पहले, 18 मार्च को चुराचांदपुर शहर में जोमी और हमार समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे, जब एक व्यक्ति ने मोबाइल टावर से जोमी समुदाय का झंडा उतार कर जमीन पर फेंक दिया था।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: चुराचांदपुर जिले के वी मुनहोइह और रेंगकाई गांवों के बीच ‘‘विवादित क्षेत्र’’ में सामुदायिक झंडे फहराए जाने के कारण जोमी और हमार जनजातियों के बीच तनाव उत्पन्न हुआ, जिसके बाद कर्फ्यू लगाया गया।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Shops here will remain open only till 5 pm, strict action will be taken in case of violation
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm