Sidharth Malhotra Father Death : नहीं रहे इस मशहूर अभिनेता के पिता! लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, इंस्टाग्राम पर लिखा- “आपकी ईमानदारी ही मेरी विरासत है”

बॉलीवुड अभिनेता Sidharth Malhotra के पिता Sunil Malhotra का 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Sidharth Malhotra Father Death : नहीं रहे इस मशहूर अभिनेता के पिता! लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, इंस्टाग्राम पर लिखा- “आपकी ईमानदारी ही मेरी विरासत है”

Sidharth Malhotra Father Death / Image Source :INSTAGRAM

Modified Date: February 17, 2026 / 11:30 pm IST
Published Date: February 17, 2026 11:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Sidharth Malhotra के पिता का दिल्ली में निधन।
  • अभिनेता ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया।
  • पत्नी Kiara Advani के साथ दिल्ली पहुंचे सिद्धार्थ।

नई दिल्ली:  Sidharth Malhotra Father Death  बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन 14 फरवरी को हो गया। इस बात की पुष्टि सिद्धांत ने आज सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक पोस्ट शेयर करते हुए साझा किया है। उनके पिता का काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका निधन दिल्ली में हुआ है। इस दुखद समाचार के मिलते ही सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी तुरंत दिल्ली पहुंचे और इस कठिन समय में परिवार के साथ बने हुए हैं।

सिद्धार्थ का इमोशनल ट्रिब्यूट

सिद्धार्थ ने अपने पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक संदेश साझा किया। Sunil Malhotra Death News उन्होंने लिखा, “वह ईमानदारी, सच्चाई और संस्कारों के प्रतीक थे। पापा, आपकी ईमानदारी ही मेरी विरासत है। आपकी ताकत और पॉजिटिविटी ने हमेशा इस परिवार को जोड़कर रखा।”मर्चेंट नेवी के पूर्व कैप्टन रहे सुनील मल्होत्रा ने सिद्धार्थ की परवरिश में अनुशासन और विनम्रता के बीज बोए थे। एक पुराने इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने स्वीकार किया था कि मुंबई में काम के दौरान उन्हें अक्सर अपने बीमार पिता की चिंता सताती थी, जिनकी देखभाल उनकी माँ दिल्ली में अकेले कर रही थीं।

प्राइवेसी की अपील

सूत्रों के अनुसार, मल्होत्रा परिवार इस समय गहरे शोक में है और उन्होंने इस निजी क्षति के दौरान लोगों से प्राइवेसी की अपील की है। सिद्धार्थ फिलहाल अपनी माँ और अन्य रिश्तेदारों को सहारा देने के लिए दिल्ली में ही रुकेंगे।

इन्हें  भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.