Sunbeam School Video : प्रिंसिपल ने पेरेंट्स पर इस बात के लिए बनाया दबाव! नहीं मानें तो देने लगी नाम काटने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद दी ये सफाई
Sunbeam School Video : प्रिंसिपल ने पेरेंट्स पर इस बात के लिए बनाया दबाव! नहीं मानें तो देने लगी नाम काटने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद दी ये सफाई
Sunbeam School Video /Image Credit: IBC24.in
- सनबीम स्कूल का विवादित वीडियो वायरल
- प्रिंसिपल पर अभद्रता और नाम काटने की धमकी का आरोप
- प्रिंसिपल ने फीस विवाद और दबाव को बताया कारण
उत्तर प्रदेश। Sunbeam School Video : UP के हरदोई में स्थित सनबीम स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल हो रहा है, प्रिंसिपल ने बाहर से किताबें खरीदने पर बच्चे का नाम काटने की धमकी दी थी और माता-पिता के साथ अभद्रता की थी। छात्र की मां नीलम वर्मा ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने बाहर से किताबें खरीदने पर उन्हें सार्वजनिक रूप से फटकारा लगाया। प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने न केवल आपत्ति जताई, बल्कि स्कूल से बच्चे का नाम काटने की भी चेतावनी भी दी।
यूपी के हरदोई में सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा की ये भाषा है. बच्चों को ये फ्री में पढ़ा रही है क्या? @dmhardoi @hardoipolice pic.twitter.com/lYctxkXEPz
— Versha Singh (@Vershasingh26) April 26, 2026
वहीं अब इस मामले में प्रिंसिपल का पक्ष सामने आया है। प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने वीडियो (Sunbeam School Video) जारी कर सफाई दी है, उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगातार फीस कम करने का दबाव बना रहे थे। एडमिशन फीस काफी कम कराई। बहुत छोटा अमाउंट दिया गया जिसका मेरे पास प्रूफ है। इसके बावजूद भी मुझे लगातार तंग किया जा रहा था।
उनका कहना है कि अभिभावक फीस कम करने का दबाव बना रहे थे और स्कूल के कार्यों में बाधा डाल रहे थे (Sunbeam School Video)। प्रिंसिपल ने कहा कि तीन घंटे तक समय खराब होने के कारण वह नाराज हो गई थीं, उनका इरादा किसी को ठेस पहुँचाना नहीं था। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अभिभावक ने उनसे माफी मांग ली थी।
सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा की सफाई आ गई 👇
बता रही हैं कि बच्चे के माता-पिता फीस कम करने का दबाव बना रहे थे, इसलिए ऐसा हुआ.
ये भी पूछ रही हैं कि- स्कूल की फीस 1,300 रुपए है, और कितनी कम होनी चाहिए?
जो भी हो, इन्हें ये अधिकार किसने दिया कि किसी से चिल्लाकर बात करें. https://t.co/ySIFPTz1m0 pic.twitter.com/utskyoEJ1f
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) April 26, 2026
ये भी पढ़ें
- टीवी देखने को लेकर भड़का विवाद; व्यक्ति ने पत्नी, बेटी और नातिन पर चाकू से किया हमला
- Stock Split: अब इस शेयर में निवेशकों की एंट्री होगी बेहद आसान! 10 हिस्सों में बंटने वाला है ये स्टॉक, रिकॉर्ड डेट आया सामने
- अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी की आवश्यकता : जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक
- NPS Rules 2026 : सरकारी कर्मचारियों की मौज! NPS के नए नियमों में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अब रिटायरमेंट के बाद मिलेंगे इतने पैसे

Facebook


