Sunetra Pawar Victory News: सुनेत्रा पवार ने रचा इतिहास, इतने लाख वोटों जीती चुनाव, बना डाला सबसे बड़ा जीत का रिकॉर्ड

Ads

Sunetra Pawar Victory News: सुनेत्रा पवार ने रचा इतिहास, इतने लाख वोटों जीती चुनाव, टूट गया ये बड़ा रिकॉर्ड

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 05:39 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 05:42 PM IST

Sunetra Pawar Victory News/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सुनेत्रा पवार ने 2.18 लाख वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की
  • देश में सबसे बड़े वोट मार्जिन का रिकॉर्ड बना
  • बारामती उपचुनाव में 2.23 लाख लोगों ने किया मतदान

Sunetra Pawar Victory News: महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव में सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने 2 लाख 18 हजार 930 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ये जीत का अंतर पूरे देश में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि साल 2022 में उत्तर प्रदेश की साहिबाबाद सीट पर सुनील कुमार शर्मा ने 2,14,835 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

मतदाताओं का जताया आभार

बारामती विधानसभा क्षेत्र (Sunetra Pawar Victory News) में कुल 4,82,000 रजिस्टर्ड मतदाता हैं, लेकिन इस उपचुनाव में 2,23,000 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया है। ऐतिहासिक जीत के बाद सुनेत्रा पवार ने मतदाताओं का आभार जताया है। सुनेत्रा पवार ने कहा, अजित पवार के चले जाने के बाद ये पहला चुनाव है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ये चुनाव लड़ना पड़ेगा। बारामती के लोगों का ये प्यार और वोट अजित दादा को सच्ची श्रद्धांजलि है। मैं तहे दिल से सभी का शुक्रिया अदा करती हूं। सुनेत्रा ने आगे कहा, ‘बारामती मेरा परिवार है। शरद पवार सहित मुझे जो समर्थन मिला है, वो मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

कौन है सुनेत्रा पवार?

आपको बता दें कि एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar Victory News)  को महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम बन गई थी। अजित पवार का 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया था और उनके निधन के बाद ये पद ख़ाली हुआ था।

ये भी पढ़ें

सुनेत्रा पवार ने कितने वोटों से जीत दर्ज की?

उन्होंने 2,18,930 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

क्या यह देश का सबसे बड़ा जीत का अंतर है?

हाँ, यह अब तक का सबसे बड़ा वोट मार्जिन बताया जा रहा है।

पहले यह रिकॉर्ड किसके नाम था?

2022 में साहिबाबाद सीट से सुनील कुमार शर्मा के नाम यह रिकॉर्ड था।

बारामती में कितने लोगों ने मतदान किया?

करीब 2,23,000 मतदाताओं ने अपने वोट डाले।

सुनेत्रा पवार ने जीत के बाद क्या कहा?

उन्होंने इसे जनता का प्यार और अजित पवार को श्रद्धांजलि बताया।