BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Maha Kumbh 2025 Latest News: महाकुंभ की भव्यता देखेगी दुनिया, 82 देशों में होगा मेले का प्रसारण, सीएम योगी करेंगे मीडिया सेंटर का शुभारंभ

महाकुंभ की भव्यता देखेगी दुनिया, 82 देशों में होगा मेले का प्रसारण, The world will see the grandeur of Maha Kumbh, the fair will be telecast in 82 countries

Maha Kumbha 2025 Latest News. Image Source- IBC24

Maha Kumbha 2025 Latest News. Image Source- IBC24

Deepak Sahu
Published: 09 Jan 2025 | 2:43 pmModified: 09 Jan 2025 | 2:55 pm

प्रयागराजः Maha Kumbh 2025 Latest News उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से होगी और इसका समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा। इसकी तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ खुद इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीएम योगी आज प्रयागराज के दौरे पर हैं। पहुंचते ही उन्होंने घाटों का जायजा लिया और अधिकारियों को कई अहम निर्देश। दो दिवसीय अपने दौरे के दौरान वे डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे 13 अखाड़ों के शिविरों में जाएंगे, जहां वह प्रत्येक शिविर में लगभग 5 मिनट तक रहेंगे। इसके साथ ही, वह दंडीबाड़ा और आचार्यबाड़ा के शिविरों का भी दौरा करेंगे और वहां संतों से संवाद करेंगे।

Read More : Rasha Thadani Video Viral: शूटिंग के बीच 12वीं बोर्ड एग्जाम की टेंशन.. मेकअप रूम से वायरल हुआ रवीना टंडन की बेटी राशा का ये वीडियो

Maha Kumbh 2025 Latest News बता दें कि इस बार के कुंभ में आध्यात्मिकता और नवीनता का अनूठा संगम होने जा रहा है, जहां अत्याधुनिक डिजिटल प्रगति के साथ सनातन धर्म की पवित्र परंपराएं नजर आने लगी हैं। दुनिया भर के लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र यह प्रतिष्ठित उत्सव लोगों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक को अपना रहा है। इसके महाकवरेज के लिए देश-दुनिया का मीडिया भी उत्सुक है। यहां अब तक 82 देशों के मीडिया ने कवरेज के लिए आवेदन किया है।एडीएम मेला विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि यूरोपीय देशों से ज्यादा मीडिया समूह महाकुंभ का कवरेज के लिए आ रहे हैं। अमेरिका, आस्ट्रेलिया से भी बड़ी संख्या में चैनल कवरेज को आ रहे हैं। खाड़ी देशों के साथ ही अफ्रीकी राष्ट्रों का भी मीडिया पहुंचने वाला है। ज्यादातर मीडिया समूह 11 या 12 जनवरी तक यहां पहुंच जाएंगे।

Read More : Corruption in Mowa Over Bridge: मोवा ओवरब्रिज के मरम्मत में हुआ बड़ा भ्रष्टाचार! 24 घंटे में उखड़ने लगी सड़क, कई जगहों पर आई दरारें

अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

सीएम योगी प्रयागराज मेला प्राधिकरण जाएंगे, जहां इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आइट्रिपलसी) में समीक्षा बैठक करेंगे। शाम सात बजे के करीब वह डिजिटल मीडिया सेंटर जाएंगे। सेंटर का उद्घाटन के बाद वहां लगभग 40 मिनट तक वह प्रेस वार्ता करेंगे। लगभग सवा आठ बजे वह मेला प्राधिकरण के पास रेडियो ट्रेनिंग हाल में सभी 13 अखाड़ों, खाक चौक, दंडीबाड़ा व आचार्यबाड़े के दो-दो प्रतिनिधियों के साथ भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। रात में लगभग सवा नौ बजे वह शहर के सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
यहां अब तक 82 देशों के मीडिया ने कवरेज के लिए आवेदन किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=AIoOeE29Njs

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से शुरू होगा और इसका समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: The world will see the grandeur of Maha Kumbh, the fair will be telecast in 82 countries

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

01 Oct 2026 | 4:38 pm
CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

01 Oct 2026 | 4:32 pm
राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली

01 Oct 2026 | 4:30 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

01 Oct 2026 | 4:27 pm
Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

Judge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |

01 Oct 2026 | 4:20 pm
उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

उप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी

01 Oct 2026 | 4:15 pm