हरदोई: Hardoi News उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं। यहां कर्च से परेशान एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं शख्स ने अपने ही परिवार से पैसों की डिमांड की। सुराग मिलने के बाद पुलिस ने जब इस मामले का खुलासा किया तो उसके भी होश उड़ गए।
Hardoi News मिली जानकारी के अनुसार, मामला बंदराहा कस्बे का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला ठेकेदार संजय कुमार के पास एक अनोन नंबर से मैसेज आया, जिसमें उनके छोटे भाई की रिहाई के बदले 5000 रुपए की फिरौती की मांग की। मैसेज में लिखा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो संदीप की ‘deth; हो जाएगी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस हरकत में आते ही इसकी जांच शुरू की और संदीप के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की और उसे रूपापुर इलाके से बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में शक हुआ तो पुलिस ने संदीप से अपनी ही अपहरण की चिट्ठी लिखने को कहा जब संदीप ने चिट्ठी लिखी तो उसमें उसने फिर से ‘death’ को ‘deth’ लिख दिया। जिस पर पुलिस को शक हो गया और युवक ने अपनी गलती कबूल भी कर ली। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
बताया कि पूछताछ में संदीप ने बताया कि 30 दिसंबर को शाहाबाद-आंझी मार्ग पर बाइक से जाते समय एक बुजुर्ग को टक्कर लग गई थी। बुजुर्ग के उपचार के लिए रुपये की व्यवस्था के लिए उसने अपने अपहरण की फर्जी कहानी रची थी।
हरदोई जिले में एक युवक ने कर्ज के कारण खुद के अपहरण की फर्जी साजिश रचकर अपने परिवार से फिरौती की मांग की। पुलिस जांच के दौरान युवक की झूठी कहानी का पर्दाफाश हुआ।
युवक ने अपहरण की साजिश क्यों रची?
युवक ने बताया कि 30 दिसंबर को उसकी बाइक से एक बुजुर्ग को टक्कर लग गई थी। बुजुर्ग के इलाज के लिए पैसे की व्यवस्था करने के लिए उसने यह झूठी कहानी बनाई।
पुलिस को युवक पर कैसे शक हुआ?
पुलिस ने युवक से उसी भाषा में चिट्ठी लिखने को कहा, जिसमें 'death' को 'deth' लिखा गया था। युवक ने दोबारा वही गलती की, जिससे पुलिस को शक हुआ और उसने अपनी साजिश कबूल कर ली।
युवक के फर्जी अपहरण की साजिश में कौन-कौन शामिल थे?
जांच में पाया गया कि युवक ने यह साजिश अकेले ही रची थी।
पुलिस ने युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।