Gujarat AC Snake Video : गर्मी में AC चलाने से पहले पढ़ लें यह खबर! वलसाड में एक ही AC यूनिट से निकले 3 जहरीले सांप, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Ads

गुजरात के वलसाड में गर्मी से राहत के लिए चलाए गए एसी से अचानक तीन जहरीले सांप निकल आए, जिससे घर में हड़कंप मच गया। स्नेक रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला।

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 02:20 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 02:20 PM IST

Gujarat AC Snake Video / Credit : X

HIGHLIGHTS
  • वलसाड के एक घर में एसी यूनिट के अंदर मिले तीन जहरीले सांप
  • गर्मी से बचने के लिए चलाए गए AC से अचानक निकले सांप, मचा हड़कंप
  • स्नेक रेस्क्यू टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला

वलसाड: Gujarat AC Snake Video  गुजरात के वलसाड जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए चलाए गए AC से अचानक तीन जहरीले सांप निकलने लगे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस पूरे घटना की सूचना मिलते स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे और तीनों सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला।

AC के वेंट्स में हो रही थी हलचल

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला वलसाड जिले के पारडी के पो रेलवे इलाके का है। यहां जैसे ही परिवार ने AC चालू किया वेंट्स से सांपों की हलचल दिखाई दी, पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि परिवार ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए एसी बंद कर दिया और कमरे से बाहर निकल आए। परिजनों ने तत्काल स्थानीय एनजीओ को सूचित किया।

Snake in AC Unit तीनों सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला

इस पूरे घटना की सूचना मिलते हो मौके पर पहुँचे स्नेक कैचर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद एसी यूनिट के भीतर छिपे तीनों सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सांपों ने एसी के भीतर एंट्री कहाँ से ली, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि ड्रेन पाइप या दीवार की किसी दरार के जरिए वे अंदर पहुँचे होंगे।

Snake Rescue Valsa सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

बता दें की सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांपों को एसी यूनिट के अंदर रेंगते हुए देखा जा सकता है। गर्मी के मौसम में सांप अक्सर ठंडी जगहों की तलाश में घरों, एसी और फ्रिज जैसी जगहों में घुस जाते हैं। खासकर पुराने घरों और हरे-भरे इलाकों में यह खतरा ज्यादा बना रहता है।

इन्हें भी पढ़ें :