BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Today News and LIVE Update 17 April 2025: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, वक्फ कानून पर फिलहाल कोई स्टे नहीं, जानें देशभर की बड़ी खबरें

Today News and LIVE Update 17 April 2025: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, वक्फ कानून पर फिलहाल कोई स्टे नहीं, जानें देशभर की बड़ी खबरें

tikesh KumarUpdated on 18 Apr 2025 | 10:20 am
India Women vs Pakistan Women World Cup/ Image source: IBC24 File Image

साय कैबिनेट की बैठक खत्म

Today News and LIVE Update 17 April 2025:  साय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है।  डीसीएम अरुण साव ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि, लोक सेवा आयोग और दूसरी बोर्ड के एग्जाम देने वाले का शुल्क वापस किया जाएगा। छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करते हुए, 10 साल पुराना मामला, 25 हजार तक की देनदारी वाला केस माफ होगा। नया रायपुर में एनआईएफटी की स्थापना को मंजूरी दी गई है। 271करोड़ का व्यय होगा। रायपुर में NIFT का 18वा कैंपस होगा। नगरीय निकाय में जैव सह कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्कार के लिय सरकारी जमीन का आवंटन की मंजूरी। पीडीएस में शक्कर वितरण हेतु सहकारिता शक्कर कारखाना से शक्कर खरीदा जायेगा। स्थानीय रोजगार और सूक्ष्म उद्योग को बढ़ावा देने Beml को राज्य में हैवी व्हीकल स्थापना की अनुमति दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून पर सुनवाई का दूसरा दिन

Today News and LIVE Update 17 April 2025: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 7 दिन का समय दिया है।​ सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि जब तक केंद्र सरकार अपना जवाब दाखिल नहीं करती, तब तक वक्फ संपत्तियों की वर्तमान स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।​ अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अगले आदेश तक वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद में कोई नई नियुक्ति नहीं की जाएगी।​ न्यायालय ने 'वक्फ बाय यूजर' की अवधारणा को हटाने पर चिंता जताई है, क्योंकि इससे उन धार्मिक स्थलों की स्थिति प्रभावित हो सकती है जो लंबे समय से धार्मिक या परोपकारी उपयोग में हैं, लेकिन उनके पास औपचारिक दस्तावेज नहीं हैं।

Read More :  Train Accident: राजधानी में ट्रेन पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा गया लकड़ी का टुकड़ा, अचानक लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक 

नीचम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Today News and LIVE Update 17 April 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर दोहराया है कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने यह घोषणा मध्यप्रदेश के नीमच में आयोजित सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान की। समारोह की शुरुआत में अमित शाह ने सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने सीआरपीएफ की औपचारिक परेड की समीक्षा की और सलामी ली। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में सीआरपीएफ और विशेष रूप से इसकी कोबरा यूनिट की भूमिका सबसे अहम होगी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट निर्देश है कि 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करना है, और सीआरपीएफ इस मिशन की अगुवाई कर रही है।”

 

Read More: CG Naxal Latest Encounter: फिर मिली बड़ी कामयाबी.. 13 लाख के इनामी दो नक्सली ढेर, एके-47, पिस्टल और कारतूस बरामद 

बजट सत्र के बाद साय कैबिनेट की बैठक आज

Today News and LIVE Update 17 April 2025: छत्तीसगढ़ में बजट सत्र के बाद पहली बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में साय कैबिनेट की अहम बैठक आज होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 12:46 बजे से मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। कैबिनेट की यह बैठक कई नीतिगत और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर अहम मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार बैठक में नक्सल मोर्चे की रणनीति पर गहन चर्चा की संभावना है। साथ ही विभिन्न विभागों के बजट आवंटन और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवस्वीकृत आवासों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जा सकता है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा लंबे समय से लंबित मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर भी आज कैबिनेट द्वारा निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। एक और अहम बिंदु है बर्खास्त बीएड शिक्षकों की नियुक्ति जिसे लेकर बैठक में कोई बड़ी राहत या सौगात मिल सकती है।

 

 

17 Apr 2025 | 9:11 pm

Raipur News: ईडी की रायपुर जोनल कार्यालय की बड़ी कार्यवाही

रायपुर…

ईडी की रायपुर जोनल कार्यालय की बड़ी कार्यवाही….

मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मेसर्स सुनील स्पंज प्राइवेट लिमिटेड (मेसर्स SSPL) की संपत्ति कुर्क…

करीब 77 लाख 51 हजार रुपये की अचल संपत्ति को किया गया अनंतिम रूप से कुर्क…

ईडी ने अपने X पोस्ट के जरिए साझा की जानकारी…

17 Apr 2025 | 7:56 pm

Jashpur News: व्यापारी से कट्टे की नोक पर 45 हजार रु की लूट

जशपुर-
व्यापारी से कट्टे की नोक पर 45 हजार रु की लूट
सन्ना थाना क्षेत्र के अलोरी बाजार की घटना
पुलिस अज्ञात लूटेरों की तलाश में जुटी

17 Apr 2025 | 7:27 pm

Surajpur News: मानसिक रूप से विक्षिप्त ग्रामीण पेड़ पर चढ़ा

सूरजपुर- अपडेट
मानसिक रूप से विक्षिप्त ग्रामीण पेड़ पर चढ़ा
50 घंटे से ज्यादा का समय के बाद भी नहीं अतरा
DDRF की टीम रेस्क्यू करने में जुटी
प्रेमनगर के बरईहाडांड़ इलाके का मामला

17 Apr 2025 | 7:16 pm

Bemetara News: बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत

बेमेतरा
बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

17 Apr 2025 | 7:12 pm

Bijapur News: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक सामान के साथ 3 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई
विस्फोटक सामान के साथ 3 नक्सली गिरफ्तार
थाना आवापल्ली और केरिपु 229 वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई

17 Apr 2025 | 6:30 pm

Bilaspur News: सीएमडी कॉलेज मैदान में आयोजनों को लेकर हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर
सीएमडी कॉलेज मैदान में आयोजनों को लेकर हाईकोर्ट सख्त
लाउडस्पीकर और व्यावसायिक आयोजनों पर सख्त
ध्वनि प्रदूषण से परेशान रहवासी पहुंचे उच्च न्यायालय
कॉलेज प्राचार्य और समिति अध्यक्ष को भेजा नोटिस
कलेक्टर, एसपी और थानेदार से मांगा जवाब
कोर्ट ने पुराने आदेशों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

17 Apr 2025 | 5:40 pm

Mhow News: BJP विधायक उषा ठाकुर का बयान

महू-
BJP विधायक उषा ठाकुर का बयान
जो लोकतंत्र को बेचेगा वह अगले जन्म में भेड़, बकरी, ऊंट, कुत्ता बनेंगे
भगवान से मेरी सीधी बातचीत है: उषा ठाकुर
महू में मंच से MLA उषा ठाकुर ने किया दावा
चुनाव के दौरान पैसे लेने वाले को लेकर बोली
वोट डालने के समय परमात्मा साथ में होता है
अपने ईमान को मत बेचिए: उषा ठाकुर
BJP राष्ट्र धर्म के लिए काम रही है

17 Apr 2025 | 5:22 pm

Raipur News: CGPSC मामले में CBI का बड़ा एक्शन

रायपुर

CGPSC मामले में CBI का बड़ा एक्शन

रायपुर,महासमुंद में कुल 5 ठिकानों पर दबिश

सरकारी डॉक्टर, कोचिंग इंस्टीट्यूट और एक निजी होटल समेत कुल 5 ठिकानों पर दी दबिश

कृपया वरिष्ठजनों से पूछकर ही चलावे

17 Apr 2025 | 5:02 pm

Jabalpur News: 27% OBC आरक्षण पर टली सुनवाई

जबलपुर- 27% OBC आरक्षण पर टली सुनवाई

राज्य सरकार के आवदेन पर HC में टली सुनवाई

राज्य सरकार ने दिया HC में जवाब

21 अप्रैल को SC करेगा सुनवाई इसीलिए HC ना करे सुनवाई

HC ने 16 मई तक टाली OBC आरक्षण पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को होनी है MP के OBC आरक्षण पर सुनवाई

17 Apr 2025 | 4:56 pm

Ambikapur News: एम्बुलेंस के इंतजार में नवजात की मौत

अंबिकापुर
एम्बुलेंस के इंतजार में नवजात की मौत
उदयपुर से मेडिकल कालेज अस्पताल किया गया था रेफर
परिजनों ने लगाया आरोप
3 घंटे तक नहीं मिल सकी एम्बुलेंस
संरक्षित पंडो जनजाति का है पीड़ित परिवार
उदयपुर BMO ने जांच कर कार्रवाई की कही बात

17 Apr 2025 | 4:51 pm

Korba News: हड़ताल के दौरान पंचायत सचिव की मौत

कोरबा अपडेट-
हड़ताल के दौरान पंचायत सचिव की मौत
मृत सचिव के परिजनों से मिले संघ प्रतिनिधि
परिजनों को 1 लाख 70 हजार रुपये की दी सहायता
1 सूत्रीय मांग को लेकर 1 माह से कर रहे है प्रदर्शन

17 Apr 2025 | 4:41 pm

Raipur News: छत्तीसगढ़ में BEML लगाएगा अपना प्लांट

छत्तीसगढ़ में BEML लगाएगा अपना प्लांट

हैवी अर्थ मूवर्स व्हीकल का होगा निर्माण

प्रदेश के माइनिंग खदानों में काम आने वाली गाड़ियां यही बनेगी

बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का खुलेगा मौका

कैबिनेट में beml को 100 एकड़ जमीन देने का हुआ फैसला

17 Apr 2025 | 4:41 pm

Raipur News: प्रतियोगी परीक्षा शुल्क को लेकर बड़ा फैसला

साय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला

प्रतियोगी परीक्षा शुल्क को लेकर बड़ा फैसला

परीक्षा फॉर्म भरने अब देना होगा शुल्क

परीक्षा में शामिल होने वालों का शुल्क लौटाया जाएगा

सीरियस छात्रों को प्रोत्साहन देने सरकार ने लिया फैसला

अभी फार्म शुल्क नहीं होने के चलते बड़ी संख्या में लोग करते थे आवेदन

अधिकांश परीक्षार्थी नहीं पहुंचते थे परीक्षा देने

उनकी तैयारी पर सरकार को करना पड़ता था बड़ी खर्च

जैविक और कृषि अपशिष्ट से बनेगा बायोगैस

प्रदेश के आठ शहरों में लगाए जाएंगे बायो प्लांट

साय कैबिनेट में लिया गया फैसला

Gail जैसी कंपनियों के साथ सरकार ने किया एमओयू

कैबिनेट में इन्हें जमीन आवंटन का हुआ फैसला

17 Apr 2025 | 4:29 pm

Raipur News: तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में ईओडब्ल्यू एसीबी की बड़ी कार्रवाई

रायपुर

तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में ईओडब्ल्यू एसीबी की बड़ी कार्रवाई

भारतीय वन सेवा के अधिकारी अशोक पटेल को ईओडब्ल्यू एसीबी ने किया गिरफ्तार

बीते दिनों ईओडब्ल्यू एसीबी ने अशोक पटेल के अलावा तेंदूपत्ता समिति के प्रबंधकों पर की थी छापेमार कार्रवाई

EOW कोर्ट में करेगी पेश

17 Apr 2025 | 4:12 pm

Jabalpur News: सिर तन से जुदा करने की धमकी का मामला

जबलपुर- सिर तन से जुदा करने की धमकी का मामला

जगतगुरु स्वामी राघवदेवाचार्य का बयान

शिकायत के बाद मुझे और मिल रहीं धमकियां

लॉ एंड ऑर्डर नहीं सुधरा तो MP के होंगे मुर्शिदाबाद जैसे हाल

एमपी में हिन्दू साधु सुरक्षित नहीं हैं

शिकायत पर कार्यवाई की बजाय सो रहा है शासन प्रशासन

BJP के सांसद, विधायक और सरकार नहीं चेत रही

हिंदुत्व पर बात कर रहे लेकिन हिंदुत्व पर नहीं दे रहे ध्यान

17 Apr 2025 | 3:31 pm

Morena News: माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन – पूर्व MLA सत्यपाल सिंह

मुरैना-अपडेट
युवक की मौत का मामला
पुलिस ने रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को किया जब्त
जनप्रतिनिधियों ने परिजनों के लिए 3 लाख 50 रु की सहायता
कांग्रेस पूर्व MLA सत्यपाल सिंह ने कहा
माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन
कुंवारी नदी के पास रेत माफियाओं ने युवक को कुचला था

17 Apr 2025 | 3:24 pm

Rajasthan News: बंगाल में रोज सनातन पर चोट हो रही – पं. प्रदीप मिश्रा

राजस्थान: पं. प्रदीप मिश्रा का बयान
बंगाल हिंसा को लेकर बोले
बंगाल में रोज सनातन पर चोट हो रही
मैडम बैठे-बैठे देख रहीं
मैडम को सुधारने के लिए कथा करनी पड़ेगी
ममता को राजस्थान की धूल का तिलक करो

17 Apr 2025 | 2:56 pm

Raipur News: मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक शुरू

रायपुर-
मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक शुरू
CM साय की अध्यक्षता में हो रही बैठक

17 Apr 2025 | 2:56 pm

Surajpur News: मानसिक रूप से विछिप्त ग्रामीण पेड़ पर चढ़ा

सूरजपुर-
मानसिक रूप से विछिप्त ग्रामीण पेड़ पर चढ़ा
2 दिन से पेड़ पर बिना खाए पिए चढ़ा है ग्रामीण
DDRF की टीम मौके पर, रेस्क्यू करने में जुटी
प्रेमनगर इलाके के बरईहाडांड़ इलाके का मामला

17 Apr 2025 | 2:29 pm

Delhi News: वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली- वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सरकार को जवाब देने के लिए 7 दिन का वक्त दिया
SC ने सरकार को जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया

17 Apr 2025 | 2:29 pm

Delhi News: वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

अपडेट
दिल्ली- वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सरकार के जवाब देने तक यथास्थिति बनी रहेगी
कोई बदलाव और नई नियुक्ति नहीं होगी

17 Apr 2025 | 2:29 pm

Ratlam News: 20 हजार रु की रिश्वत लेते ईटावाखुर्द सरपंच गिरफ्तार

रतलाम-
20 हजार रु की रिश्वत लेते ईटावाखुर्द सरपंच गिरफ्तार
पीएम आवास की कि दूसरी किश्त जारी करने मांगी थी रिश्वत
लोकायुक्त उज्जैन पुलिस की कार्रवाई

17 Apr 2025 | 2:02 pm

Indore News: अपहरण हुए बच्चे को पुलिस ने किया बरामद

इंदौर : इंदौर के गोरी नगर क्षेत्र से अपहरण हुए बच्चे को पुलिस ने किया बरामद

घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने बच्चे को किया बरामद

बच्चों को ले जाने वाली महिला को भी किया गया गिरफ्तार

17 Apr 2025 | 2:01 pm

Bilaspur News: NSS कैंप में नमाज पढ़वाने का मामला

बिलासपुर-
NSS कैंप में नमाज पढ़वाने का मामला
GGU प्रशासन ने मामले में लिया एक्शन
12 प्रोग्राम ऑफिसरों को पद से हटाया

17 Apr 2025 | 1:34 pm

Indore News: 8 महीने के बच्चे का हुआ अपहरण

इंदौर : इंदौर एक गौरी नगर क्षेत्र से 8 महीने के बच्चे का हुआ अपहरण

संदिग्ध महिला CCTV फुटेज में हुई कैद

8 महीने के मासूम बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दी संदिग्ध महिला

मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने अपहरण की घटना की की पुष्टि

कहा संदिग्ध महिला की हो चुकी है पहचान

अपहरण के लिए पुलिस की जांच शुरू

अलग अलग टीम जांच में लगाई गई

17 Apr 2025 | 1:33 pm

Tikamgarh News: बर्थडे पार्टी में अवैध कट्टा लहराकर की फायरिंग

टीकमगढ़-
बर्थडे पार्टी में अवैध कट्टा लहराकर की फायरिंग
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पुलिस ने फायरिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार
कुडीला थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव का मामला

17 Apr 2025 | 1:32 pm

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे होमगार्ड मुख्यालय

रायपुर ,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे होमगार्ड मुख्यालय ,

अतिथियों का वाटर कैनन से अनोखे ढंग से किया गया स्वागत ,

प्रदेशवासियों को 18 फायर ब्रिगेड गाड़ियों की देंगे सौगात ,

हरी झंडी दिखाकर अलग-अलग जिलों के लिए रवाना करेंगे फायर बिग्रेड की गाड़ियां ,

17 Apr 2025 | 1:12 pm

Jabalpur News: अमरवाड़ा से BJP विधायक कमलेश शाह के खिलाफ याचिका

जबलपुर- अमरवाड़ा से BJP विधायक कमलेश शाह के खिलाफ याचिका

विधायक कमलेश शाह और उनकी पत्नी माधवी शाह पर आरोप

नगर परिषद हर्रई के सरकारी मद से निजी भूमि पर 65 लाख के विकासकार्य करवाने का आरोप

नगर परिषद हर्रई की अध्यक्ष रहते माधवी शाह ने विधायक पति की जमीन पर करवाये विकासकार्य

HC ने याचिकाकर्ता को सक्षम अधिकारी से मामले की शिकायत के दिए निर्देश

शिकायत पर जांच कार्यवाई करें सम्बंधित अधिकारी : HC

17 Apr 2025 | 1:11 pm

Datiya News: मर्डर कांड का CCTV फुटेज आया सामने

दतिया: सुभाष वंशकार मर्डर कांड मामला
मर्डर कांड का CCTV फुटेज आया सामने
फुटेज में कुछ लोग से झगड़ते दिख रहा सुभाष
कुछ लोग बीच बचाव करते भी दिखाई दे रहे
इस दौरान 1 आदमी ने सुभाष पर गोली चलाई

17 Apr 2025 | 1:11 pm

Raipur News: पुरी के असली नकली शंकराचार्य का विवाद

ब्रेकिंग

पुरी के असली नकली शंकराचार्य का विवाद

स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ के कार्यक्रम का शुरू हुआ विरोध

श्रीगोवर्धन मठ ने बताया फर्जी शंकराचार्य

किसी भी सूरत में कार्यक्रम नही होने दिया जाएगा

ओडिशा न्यायालय ने इस पर प्रतिबद्ध लगाया हुआ है

सरकार सहयोग नहीं की तो हम छग में प्रवेश करने नही देंगे

दुर्ग के जामुल में होने जा रहा है स्वामी अधोक्षजानंद का कार्यक्रम

21 से 27 अप्रैल को होना है कार्यक्रम

दुर्ग में हो रहे कार्यक्रम का किया विरोध

सरकार प्रशासन ने फर्जी शंकराचार्य

17 Apr 2025 | 1:10 pm

Bhopal News: सरला मिश्रा मामले में बीजेपी का बयान

भोपाल

सरला मिश्रा मामले में बीजेपी का बयान

कांग्रेस पार्टी सदैव आरोपियों को बचाने का कार्य करती है

कांग्रेस को न जांच एजेंसियों पर भरोसा न ही न्यायालय पर

देश बाबा साहब के संविधान से चलता है न कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के नियम से

सरला मिश्रा के परिजनों द्वारा दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए

उस वक्त सरकार के दबाव में जांच में लीपा पोती की गई

परिवार को अब न्याय मिलना चाहिए

17 Apr 2025 | 1:10 pm

Indore News: इंदौर एक गौरी नगर क्षेत्र से 8 महीने के बच्चे का हुआ अपहरण

इंदौर : इंदौर एक गौरी नगर क्षेत्र से 8 महीने के बच्चे का हुआ अपहरण

संदिग्ध महिला CCTV फुटेज में हुई कैद

8 महीने के मासूम बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दी संदिग्ध महिला

मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने अपहरण की घटना की की पुष्टि

कहा संदिग्ध महिला की हो चुकी है पहचान

अपहरण के लिए पुलिस की जांच शुरू

अलग अलग टीम जांच में लगाई गई

17 Apr 2025 | 12:31 pm

Raipur News: भोपाल और मुरैना से बड़ी मात्र में नक़ली पनीर पहुंच रहा रायपुर

रायपुर ब्रेकिंग

भोपाल और मुरैना से बड़ी मात्र में नक़ली पनीर पहुंच रहा रायपुर

खाद विभाग की जाँच में हुआ खुलासा

रायपुर में गुरुवार को फिर पकड़ी गई नकली पनीर की बड़ी खेप

गोकुल नगर में डेयरी में मिला लगभग 1 हज़ार किलो डब्बा बंद पनीर

पूर्व में नकली पनीर के साथ पकड़े गया सौरभ शर्मा संचालित कर रहा था डेयरी

भोपाल और मुरैना से पनीर मंगाकर छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में सप्लाई करता है सौरभ शर्मा

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिए पनीर के सैंपल …

सैंपल की रिपोर्ट आने तक डेयरी को किया गया सील

17 Apr 2025 | 12:31 pm

Indore News: भारतीय जनता युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर प्रदर्शन

सोनिया गांधी – राहुल गांधी का पुतला जलाया

राजवाड़ा चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मुर्दाबाद के नारे लगाए

कांग्रेस पर लगाया जनता को भ्रमित करने का आरोप

17 Apr 2025 | 11:50 am

Indore News: पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की मिली धमकी

इंदौर : पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की मिली धमकी

सीबीबी सियागंज ब्रांच में बम की मिली मेल से धमकी

सूचना के बाद बीडीडीएस की टीम ओर अधिकारी पहुंचे ब्रांच

ब्रांच में टीम ने ली तलाशी, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

17 Apr 2025 | 11:49 am

Delhi News: कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा लगातार तीसरे दिन पहुंचे ED ऑफिस

दिल्ली: गुरुग्राम ज़मीन मामला
कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा लगातार तीसरे दिन पहुंचे ED ऑफिस
उनकी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ में मौजूद

17 Apr 2025 | 11:49 am

Sheopur News: शराब दुकान के विरोध में ग्रामीण

श्योपुर: शराब दुकान के विरोध में ग्रामीण
सड़क पर प्रदर्शन कर रहे स्थानीय
घंटे भर तक लगाए रखा चक्का जाम
आश्वासन के बाद सड़क से हटे ग्रामीण
पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

17 Apr 2025 | 11:48 am

Jashpur News: व्यापारी के घर से 42 लाख की चोरी

जशपुर: व्यापारी के घर से 42 लाख की चोरी
दुकान के कर्मचारी पर लगाया चोरी का आरोप
जमीन खरीदने के बाद पेमेंट के लिए रखे थे रुपए
कर्मचारी संजय यादव ने पहले भी की थी चोरी
आरोपी ने की थी 1.84 लाख रुपए की चोरी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
कुनकुरी थाने का मामला

17 Apr 2025 | 11:48 am

Bijapur News: इंद्रावती के जंगलों में बाघ घायल

बीजापुर: इंद्रावती के जंगलों में बाघ घायल
वन अमला ने बाघ को रायपुर किया रेफर
इंद्रावती फारेस्ट DFO ने दी जानकारी

17 Apr 2025 | 10:36 am

Jammu and Kashmir News: डल झील में एक शिकारा पलटी

जम्मू कश्मीर- डल झील में एक शिकारा पलटी
अचानक आए तूफान में फंसने से पलटी शिकारा
शिकारा में सवार चार पर्यटक पानी में गिरे
स्थानीयों ने आवाज सुनकर तुरंत बचाई जान

17 Apr 2025 | 10:36 am

Tamil Nadu News: मंदिर उत्सव में अंगारों में गिरा शख्स,मौत

तमिलनाडु-
मंदिर उत्सव में अंगारों में गिरा शख्स,मौत
मन्नत पूरी करने उतरा, इलाज के दौरान दम तोड़ा
सुबैया मंदिर के वार्षिक उत्सव के दौरान की घटना
अग्नि-संस्कार में हिस्सा लेने के लिए उत्सव में पहुंचे

17 Apr 2025 | 10:34 am

Bhopal News: मॉक ड्रिल प्रैक्टिस हुई शुरू

भोपाल

मॉक ड्रिल प्रैक्टिस हुई शुरू

अमोनिया से भरा टैंकर बस से टकराया ..

इसकी सूचना डायल हंड्रेड के द्वारा जिला स्टेट और नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट को दी गई है…

अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा है …

17 Apr 2025 | 10:34 am

Delhi News: व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा का बयान

दिल्ली: व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा का बयान
राजनीति में शामिल होने के सवाल पर बोले
जरूर आऊंगा, अगर लोग चाहेंगे तो: वाड्रा
मैं अपने परिवार के आशीर्वाद के साथ आऊंगा
कांग्रेस के लिए मेहनत करूंगा
ED समन चलता रहेगा क्योंकि हम आंदोलन करते हैं
हम लोगों के लिए लड़ते हैं, हम अन्याय के खिलाफ हैं
हम इसके खिलाफ लड़ते रहेंगे, इसलिए, यह चलता रहेगा

17 Apr 2025 | 10:34 am

Surajpur News: कोयला चोरों पर पुलिस की कार्रवाई

सूरजपुर: कोयला चोरों पर पुलिस की कार्रवाई
13 बाइक सहित करीब 50 बोरी कोयला जब्त
सभी आरोपी मौके से हुए फरार
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

17 Apr 2025 | 10:33 am

Raisen News: शादी समारोह में हुई चाकूबाजी

रायसेन: शादी समारोह में हुई चाकूबाजी
बच्चों की मामूली लड़ाई को लेकर चाकूबाजी
शादी में आए 5 लोगों ने की मारपीट और चाकूबाजी
पुलिस ने 5 लोगों पर मामला किया दर्ज
फरियादी सलीम खान की शिकायत पर मामला दर्ज
कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

17 Apr 2025 | 9:27 am

Bhoapl News: भीषण गर्मी में लोगो को बिजली कटौती की मार

भोपाल

भीषण गर्मी में लोगो को बिजली कटौती की मार..

आज भोपाल के करीब 50 से इलाको में रहेगी बिजली गुल..

शहर के कई इलाकों में 6 घण्टो तक रहेगी बिजली की समस्या..

सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 तक कमला नगर बापू नगर ऋषि परिसर वैशाली नगर

सुबह 10:00 से 11:00 बजे सनखेड़ा राज हर्ष ए सेक्टर बांसखेड़ी सिटी विस्तार कॉलोनी

सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 तक ग्लोबल पार्क सिटी संत आसाराम फेस 3 कंट्री स्काई

सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 तक फिरदौस नगर शीतला नगर निशातपुरा सरदार नगर नारियल खेड़ा

17 Apr 2025 | 9:27 am

Bhopal News: बजाज शो रूम पर देर रात लगी भीषण आग

भोपाल

अप्सरा टॉकीज के पास सुरजीत बजाज शो रूम पर देर रात लगी भीषण आग

बाइक शो रूम के वर्कशॉप में आग लगी

अंदर रखा सारा सामान जलकर हुआ राख

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग

आग की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात

अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का मामला

17 Apr 2025 | 9:27 am

Balod News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक

बालोद: अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक
हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
घटना के बाद ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार
दल्लीराजहरा थाने के जमही टोल प्लाजा की घटना

17 Apr 2025 | 9:26 am

Aligarh News: दामाद के साथ भागी सास पकड़ाई

अलीगढ़- अपडेट
दामाद के साथ भागी सास पकड़ाई
पुलिस ने बिहार-नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार
अलीगढ़ में सास-दामाद 10 दिन से थे फरार
महिला बोली- हम साथ ही रहेंगे
सपना देवी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया
16 अप्रैल को होनी थी बेटी की शादी

17 Apr 2025 | 9:26 am

Morena News: हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब

मुरैना: हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब
आरोपी के घर से 168 पेटी अवैध शराब की जब्त
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से आई थी अवैध शराब
पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच की शुरू
सिविल लाइन थाने के जगमन का मामला

17 Apr 2025 | 9:26 am

Bhopal News: राजधानी में फिर सामने आया पशु क्रूरता का मामला

भोपाल

राजधानी में फिर सामने आया पशु क्रूरता का मामला

बकरे के पैर बांधकर युवक ने बुरी तरह पीटा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

युवक बेरहमी से कर रहा बकरे की पिटाई

कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है मामला

17 Apr 2025 | 9:25 am

Ambikapur News: नवविवाहिता के सुसाइड का मामला

अंबिकापुर: नवविवाहिता के सुसाइड का मामला
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
दहेज के लिए प्रताड़ित करता था आरोपी पति
शादी के 3 माह बाद नवविवाहित ने लगाई थी फांसी
मणिपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

17 Apr 2025 | 9:25 am

Balod News: कुएं में गिरने से लड़की की मौत

बालोद: कुएं में गिरने से लड़की की मौत
कुएं से पानी निकालने के दौरान हुआ हादसा
गुंडरदेही थाने के खलारी गांव का मामला

17 Apr 2025 | 9:25 am

Jabalpur News: नई मटर मंडी की 136 दुकानों के टेंडर ख़ारिज

जबलपुर

नई मटर मंडी की 136 दुकानों के टेंडर ख़ारिज

राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने दिए जांच के आदेश

मंडी सचिव आरके सैयाम के खिलाफ दिए जांच के आदेश

औरिया बायपास पर बनाई जा रही है नई मटर मंडी

व्यापारी संघ ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में लगाया था दुकान अवांटन में टेंडर शर्तो का पालन न करने का आरोप

हाईकोर्ट ने राज्य विपणन बोर्ड को दिए थे जांच कर कार्यवाई करने के निर्देश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm