Uttarakhand Road Accident: इस जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में बस गिरने से इतने लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

Ads

इस जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में बस गिरने के इतने लोगों की मौत, Uttarakhand Road Accident Dhami offers condolences

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 08:08 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 12:20 AM IST

Uttarakhand Road Accident. Image Source- ANI

देहरादूनः Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर एक वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं, 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और मौके पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक जताया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घनसाली क्षेत्र के थ्योलधार गांव के रहने ये लोग हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चंबा ब्लॉक में चंबा-कोटी सड़क पर नाइल के पास वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हो गई है और 2 घायल हैं। पुलिस के अनुसार दुर्घटना गुरुवार दोपहर को हुई है। फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जो वाहन हादसे का शिकार हुआ है उसमें 10 लोग सवार थे।

सीएम धामी ने जताया दुख

Uttarakhand Road Accident: टिहरी गढ़वाल में हुए हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा- “जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

यह भी पढ़ेंः-