Dr. Reddy’s Lab Share Price: अचानक Dr. Reddy’s के शेयर में 11% की उड़ान, आखिर कौन सी खबर ने निवेशकों में भर दिया जोश? वजह जानकर चौंक जाएंगे!

Dr. Reddy's Lab Share Price: जब BSE Sensex और Nifty 50 गिरावट में रहे। तब Dr. Reddy's Laboratories Ltd के शेयर जोरदार तेजी से चढ़े। एक अहम मंजूरी की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। जिससे शेयर उछलकर अपने एक साल के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया। (NSE: DRREDDY, BSE: 500124)

Dr. Reddy’s Lab Share Price: अचानक Dr. Reddy’s के शेयर में 11% की उड़ान, आखिर कौन सी खबर ने निवेशकों में भर दिया जोश? वजह जानकर चौंक जाएंगे!

(Dr. Reddy's Lab Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 23, 2026 / 03:34 pm IST
Published Date: April 23, 2026 3:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कमजोर बाजार में भी Dr. Reddy’s के शेयर में जोरदार तेजी
  • 11.5% उछाल के साथ ₹1357 का इंट्रा-डे हाई
  • सेमाग्लूटाइड मंजूरी की उम्मीद बनी मुख्य वजह

नई दिल्ली: Dr. Reddy’s Lab Share Price: आज गुरुवार को फार्मा सेक्टर की बड़ी कंपनी Dr. Reddy’s Laboratories Ltd के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली है। कमजोर बाजार माहौल के बावजूद कंपनी के शेयर करीब 11.5% तक उछल गए। यह तेजी खासतौर पर कनाडा में सेमाग्लूटाइड दवा की संभावित मंजूरी की उम्मीद से आई है। निवेशकों ने इस खबर को सकारात्मक संकेत के रूप में लिया। जिससे शेयर में अचानक खरीदारी बढ़ गई।

बाजार में गिरावट, फिर भी शेयर बना स्टार

जहां एक तरफ बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुरुआती कारोबार में करीब 1% तक गिर गए। वहीं दूसरी तरफ डॉ रेड्डीज के शेयर तेजी से ऊपर चढ़े। बीएसई पर यह शेयर 11.5% उछलकर 1357 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। हालांकि बाद में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली और दोपहर 2:55 बजे यह करीब 9% की बढ़त के साथ 1326.70 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

क्यों है अहम है सेमाग्लूटाइड मंजूरी?

कंपनी के लिए सेमाग्लूटाइड की मंजूरी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कंपनी प्रबंधन ने पहले ही संकेत दिया था कि मई 2026 तक कनाडा में मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही या वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च की तैयारी है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि लॉन्च के बाद शुरुआती 6 से 9 महीनों तक कंपनी को कम प्रतिस्पर्धा मिलेगी। जिससे उसे मजबूत बढ़त हासिल हो सकती है।

संभावित कमाई

विश्लेषकों के मुताबिक, कनाडा के बाजार से कंपनी को वित्त वर्ष 2027 में लगभग 8 से 10 करोड़ डॉलर का राजस्व मिल सकता है। वहां सेमाग्लूटाइड का कुल बाजार करीब 150 करोड़ डॉलर का है, जो इसे एक बड़ा अवसर बनाता है। हालांकि आगे चलकर Sandoz और Apotex जैसी कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

Dr. Reddy’s Laboratories Ltd – स्टॉक सारांश (23 अप्रैल 2026)

मापदंड (Metric) मान (Value)
वर्तमान मूल्य ₹ 1,326.70
परिवर्तन +₹109.70 (+9.01%)
समय 23 अप्रैल, 2:55 pm IST
ताज़ा मूल्य (14:10) ₹ 1,353.40
ओपन (खुलने का भाव) ₹ 1,230.00
उच्चतम (High) ₹ 1,357.00
न्यूनतम (Low) ₹ 1,217.50
मार्केट कैप ₹1.10 लाख करोड़
P/E अनुपात 19.86
52-सप्ताह उच्चतम ₹ 1,379.70
52-सप्ताह न्यूनतम ₹ 1,129.40
डिविडेंड यील्ड 0.60%
तिमाही डिविडेंड ₹ 1.99

पिछले एक साल में शेयर का प्रदर्शन

वही, अगर पिछले एक साल की बात करें तो डॉ रेड्डीज के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। 7 मई 2025 को यह शेयर 1129.40 रुपये के स्तर पर था। जो इसका साल का सबसे निचला स्तर था। इसके बाद सिर्फ एक महीने में यह करीब 22.9% उछलकर 12 जून 2025 को 1379.70 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस तरह शेयर ने कम समय में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया। हालांकि बीच में गिरावट भी देखने को मिली।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।